फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   नौ घरों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

नौ घरों का ताला तोड़ लाखों की चोरी

Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 11:59 PM IST
विज्ञापन
नौ घरों का ताला तोड़ लाखों की चोरी
फोटो-72, 73, 74, 75
विज्ञापन

नौ घरों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा व दुधवनियां गांव का मामला
सपा नेता के घर से कारतूस भी उठा ले गए चोर
मौके पर पहुंची पुलिस जांच टीम में जुटी
अमर उजाला ब्यूरो
बढनी। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के सेवरा व दुधवनिया बुजुर्ग गांव में शुक्रवार की रात चोर नौ घरों में घुसकर लाखों का सामान उठा ले गए। साथ ही सपा नेता के घर से 40 कारतूस भी उठा ले गए। एक साथ नौ घरों में हुई चोरी से क्षेत्र के लोगों में दहशत है। वहीं, सूचना के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
क्षेत्र के सेवरा दुधवनिया बुजुर्ग गांव के अब्दुल खैर खाना खाने के बाद सोए हुए थे। देर रात चोर मुख्य चैनल गेट का ताला तोड़कर कमरों व आलमारी का ताला तोड़ ही रहे थे कि परिजन जाग गए। इस पर चोर चोरी नहीं कर सके। इसकेे बाद फिरोज अहमद के घर में बगल के छत से चोरों ने जंगले का ग्रिल उखाड़कर घुस गए। इसके बाद आलमारी तोड़कर सामान व नकदी उठा ले गए। इसी तरह अब्दुल मोतीन व अब्दुल कलाम एवं सिराजुद्दीन के घर में घुसकर चोरी का प्रयास किए, लेकिन लोग जाग गए। इसलिए चोरी नहीं कर सके। दुधवनिया से सटे गांव सेवरा के जगदंबा के घर में घुसकर नकदी, आभूषण सहित अन्य सामान उठा ले गए। गांव के ही रामलखन चौधरी के घर सेंध काट चोर घर में घुसे गए, लेकिन लोगों के जाग जाने के बाद भाग खड़े हो गए। गांव के ही फरहान खान जो लखनऊ में रहते हैं। उनके घर मेें घुसकर सारा सामान उठा ले गए। स्टाफ छोटू ने बताया कि मालिक के आने पर ही नुकसान का आकलन हो पाएगा। ग्राम प्रधान हैदर आलम एवं पीड़ित महबूब आलम सहित गांव निवासियों ने कहा चुनाव के नाम पर लाइसेंसियों का शस्त्र जमा करवाना ठीक नहीं है। इसी तरह गांव निवासी सपा नेता महबूब के आलम के घर में घुसकर चोर नकदी, आभूषण के अलावा लाइसेंस बंदूक का 40 कारतूस भी उठा ले गए हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद ढेबरुआ थाने के एसआई दिनेश द्विवेदी व एसआई उपेन्द्र सिंह व बढ़नी चौकी के एसआई शिवदास गौतम, सिपाही आदर्श श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर जांच की। एसओ ढेबरुआ आरबी सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोरी का पर्दाफाश किया जाएगा।
विज्ञापन


एटीएम से 20 हजार रुपये की हेराफेरी, केस दर्ज
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र एक व्यक्ति एटीएम कार्ड के से हेराफेरी करके 20 हजार रुपये निकाल लेने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। क्षेत्र के पिपरी गांव निवासी राहुल ने आरोप लगाया कि उसका खाता नगर के ही यूनियन बैंक में है। उसका एटीएम कार्ड भी है। 19 नवंबर को वह बैंक के एटीएम पर रुपये निकालने के लिए गया था। एटीएम कार्ड में लाइन लगने के बाद रुपये तो नहीं मिले, लेकिन रुपये निकल जाने का मैसेज मोबाइल पर आ गया। मामले में बैंक मैनेजर से वार्ता की तो उन्होंने केस दर्ज करने से इन्कार कर दिया। एसओ सदर डीसी चौधरी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-
360 शीशी नेपाली शराब के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
शोहरतगढ़। एसएसबी 43वीं वाहिनी व शोहरतगढ़ पुलिस की संयुक्त टीम ने शनिवार को चेकिंग के दौरान 360 शीशी नेपाली शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज कर लिया है। एसओ शोहरतगढ़ अवधेशराज सिंह ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के धनौरा मुस्तहकम गांव के पास से एक साइकिल सवार को पकड़ा गया। उसके पास से 360 शीशी नेपाली शराब बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी की पहचान परवेज आलम निवासी धनौरा मुस्तहकम के रूप में हुई। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। टीम में इस एसआई जीवन त्रिपाठी, सिपाही चंद्रकेश राय व एसएसबी के सिपाही आर हाजी बसद, सोमनाथ माझी, बलजीत सिंह, वीरेंद्र कुमार सिंह, श्रीराम शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed