फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   रसोइये की हादसे में मौत

रसोइये की हादसे में मौत

Tue, 02 Oct 2018 10:24 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Tue, 02 Oct 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
रसोइये की हादसे में मौत
Bike Accident
सिद्धार्थनगर। इटवा थाना क्षेत्र के बांसी- इटवा मार्ग पर मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य बाल-बाल बच गए। मृतक रसोइए का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, बाइक सवार तीनों युवकों में से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के डबरा गांव निवासी सुंदर (19) जगमोहन बावर्ची का काम करता था। परिजनों के मुताबिक मंगलवार को इटवा क्षेत्र में खाना बनाने का काम था। वह अपने दो अन्य साथियों के साथ एक ही बाइक से इटवा के लिए निकला था। अभी वे इटवा- बांसी मार्ग पर स्थित करहिया पुल के पास पहुंचे थे कि ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने के बाद सुंदर बाइक गिरकर जख्मी हो गया। साथी उसे इलाज के लिए इटवा ले जा रहे थे, तभी रास्ते में मौत हो गई। एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed