{"_id":"5b7c43cd42c7924658643891","slug":"181534870477-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के सामने सो रहे छह लोगों को सियार ने काटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर के सामने सो रहे छह लोगों को सियार ने काटा
siddharthnagar
Updated Tue, 21 Aug 2018 11:18 PM IST
विज्ञापन
demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बांसी। खेसरहा थाना क्षेत्र के बेलउख पासीडीह गांव में सोमवार की रात घर के बाहर सो रहे छह लोगों को सियार ने काट लिया। सियार के काटने से सभी लोग घायल लोगों को खेसरहा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार हुआ। क्षेत्र के बेलउख गांव में सोमवार की देर रात सियार के हमले से घर के बाहर व बरामदे में सो रहे छह लोग घायल हो गए।
घायलों में बेलउख पासीडीह में सियार ने घर के बाहर व बरामदे में सो रहे महंगू(65), लाली (75), हरिप्रसाद (55), ज्ञानमती (50), गंगाराम (40), मंजू (48) पर हमला कर घायल कर दिया। सियार के हमले से पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सियार को मार डाला। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संजय पासवान ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को खेसरहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका उपचार हुआ।