फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   crime againest women, one arrest

छात्रा से दरिंदगी करने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार

Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sun, 14 Oct 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
crime againest women, one arrest
arrest
सिद्धार्थनगर/भनवापुर। त्रिलोकपुर थाने की पुलिस ने आठवीं की छात्रा से गैंगरेप के बाद वीडियो बनाने के पांचवें आरोपी को रविवार को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, घटना से नाराज कुछ संगठनों के कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मोनी पांडेय भी पीड़ित के घर पहुंची और न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन


त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी कक्षा आठ में पढ़ाने वाली छात्रा(15) से चार अक्तूबर की रात एक विशेष समुदाय के सात लोगों ने दुष्कर्म कर इसका वीडियो बनाया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। शनिवार को छात्रा की मां की तहरीर पर पुलिस पांच नामजद व दो अज्ञात लोगों पर गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर चार को गिरफ्तार कर लिया था। रविवार सुबह भाई नाम के एक और आरोपी को दबोच लिया। दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। पुलिस को दावा है कि जल्द ही दोनों आरोपी गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। सूत्रों की माने तो पुलिस दोनों के करीब पहुंच चुकी है। एसओ हरिनरायन दीक्षित ने बताया कि अबतक नामजद आरोपियों में एजाज, सफीकू, नसीम, अब्दुल व भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। शेष दो आरोपी जल्द ही गिरफ्तार लिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed