फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   छापेमारी कर मिठाई के दुकानों से लिए नौ नमूने

छापेमारी कर मिठाई के दुकानों से लिए नौ नमूने

Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 03 Nov 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
छापेमारी कर मिठाई के दुकानों से लिए नौ नमूने
बर्डपुर क्षेत्र में दुकानों पर खाद्य सामग्री के नमूने लेती खाद्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। दीपावली त्योहार में मिलावटी खाद्य पदार्थों में खासकर मिठाई पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खाद्य विभाग की टीम भी सक्रिय हो गई है। जिले के कई प्रमुख कस्बों में औचक छापेमारी की। जहां कई दुकानों से विभिन्न खाद्य सामग्रियों के 9 नमूने संग्रहित किए। बाद में जांच के लिए लखनऊ भेज दिया गया। निरीक्षण अभियान की खबर से कई व्यवसायी दुकान बंद कर गायब हो गए थे। शासन के निर्देश व जिलाधिकारी के मार्गदर्शन में अभिहीत अधिकारी जीके व मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में शनिवार को छापेमारी के दौरान बर्डपुर कस्बे में हीरालाल मोदनवाल की दुकान से खोवा, संतोष कुमार के यहां से छेने की मिठाई, दिलीप की दुकान से खोवा, शुभम के वहां से खोवा, साकारपार में राम वेलास की दुकान से मिल्क केक, राजेन्द्र के यहां से छेने की मिठाई, बृजलाल की दुकान से पनीर, विनोद के वहां से रिफाइंड पामोलीन व नारियल का बुरादा शामिल है। बाद में जांच के लिए इसे लखनऊ भेज दिया गया। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, कमलेश्वर प्रसाद, विजय यादव, प्रतिमा उपाध्याय, इन्द्रदेव आदि शामिल रहे। सीएफएसओ अजय तिवारी ने बताया कि औचक छापेमारी का अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed