फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   एक लाख लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल बरामद

एक लाख लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल बरामद

Mon, 03 Sep 2018 11:41 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Mon, 03 Sep 2018 11:41 PM IST
विज्ञापन
एक लाख लीटर एक्सट्रा न्यूट्रल अल्कोहल बरामद
आबकारी टीम की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। आबकारी विभाग की टीम ने सोमवार की शाम बड़ी सफलता अर्जित करते हुए चार टैंकरों के जरिए नेपाल ले जाई जा रही एक लाख लीटर एक्ट्रा न्यूट्रल अल्कोहल (ईएनएन) बरामद किया है। इसके आरोप में टीम द्वारा बारह लोगों को पकड़कर उसका पुलिस के हवाले कर दिया गया जबकि इस मामले में केस दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तहकीकात शुरू कर दी है।मिली जानकारी के मुताबिक ईएनए को पंजाब के अंबाला से लाया जा रहा था। टीम ने टैंकर सहित पकड़े गए 12 लोगों को उसका पुलिस को सुपुर्द कर दिया है। मामले में जांच की जा रही है। पकड़े गए अल्कोहल की कीमत करीब छह करोड़ रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


आबकारी विभाग को सूचना मिली कि ईएनए के कई टैंकर नेपाल ले जाए जा रहे हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह ने पांच सदस्यीय टीम का तत्काल गठन करके बताए हुए स्थान पर उसका थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर टीम पहुंच गई। इस दौरान एक बाद एक करके चार टैंकर आते हुए दिखाई दिए। टीम ने रोककर पूछताछ करना शुरू किया तो सभी हड़बड़ा उठे। इसके बाद एक-एक करके सभी टैंकरों को रोक लिया गया। जांच में पता चला कि टैंकर में ईएनए भरी है। टीम के पूछताछ में पता चला कि चारो टैंकर में करीब एक लाख लीटर ईएनए है, जिसको अंबाला से लाया जा रहा था। इसकी अनुमानित कीमत तकरीबन एक छह करोड़ रुपये होगी। आबकारी विभाग के मुताबिक 12 लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपियों की पहचान समेंद्र सिंह, सांता सिंह, लाव सिंह, जोगेंद्र सिंह, उदयपाल सिंह, गोविंद प्रसाद, टेक प्रसाद, कृष्ण बहादुर, दिनेश गुरुंग, आत्म उल्लास सिंह, गौतम मल्होत्रा, गौरव मल्हौत्रा के रूप में की गई, सभी हरियाणा के ही बताए जा रहे हैं। टैंकर सहित सभी को उसका पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। आबकारी विभाग के अनुसार यह जिले में सबसे बड़ी कार्रवाई है। टीम जिला आबकारी अधिकारी आरपी सिंह, आबकारी निरीक्षक सदर शिखर श्रीवास्तव, निरीक्षक डुमरियागंज गौरव कुमार सिंह, निरीक्षक शोहरतगढ़ अजय सिंह, सिपाही अवधेश श्रीवास्तव आदि शामिल रहे। आरपी सिंह ने बताया कि चार टैंकर ईएनए को पकड़ा गया है। मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि अंबाला स्थित आवैसिस ओवरासिस डिस्टलरी के डायरेक्टर गौतम मल्होत्रा, गौरव मल्होत्रा व आत्म उल्लास सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed