फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   पीएनबी की बांसी शाखा में आग लगी

पीएनबी की बांसी शाखा में आग लगी

Fri, 18 May 2018 11:13 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 18 May 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
पीएनबी की बांसी शाखा में आग लगी
वहीं आग से जला सामान - फोटो : अमर उजाला
बांसी। पंजाब नैशनल बैंक की बांसी शाखा में गुरुवार रात आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि स्ट्रांग रूम में रखे कैश और आवश्यक दस्तावेज को छोड़कर कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, कंप्यूटर आदि जल गए। पुलिस की सक्रियता से आग पर काबू पाया जा सका। बैंक मैनेजर की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं जानकारी मिलने पर एसपी डॉ धर्मबीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन


गुरुवार की रात लगभग 11.30 बजे एसआई विक्रम अजीत राय, एचसीपी रविकांत मणि त्रिपाठी, सिपाही देश दीपक सिंह नगर में गश्त पर थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि बांसी ब्लॉक स्थित नगरपालिका के बिल्डिंग में पंजाब नैशनल बैंक की बांसी शाखा में आग लग गई है। मौके पर पुलिस पहुंच गई। भवन के दूसरे मंजिल पर जाकर देखा तो बैंक के अंदर आग लगी हुई थी। तत्काल फायर ब्रिगेड नौगढ़, डुमरियागंज तथा बांसी तीनों सूचना दी गई। तीनों गाड़ियां मौके पर पहुंची और पुलिस व स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाई गई। लेकिन तब तक बैंक में रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जल चुके थे।
विज्ञापन


गनीमत यह रही कि स्ट्रांगरूम तक आग नहीं पहुंची थी, वरना कैश भी जल जाता। पुलिसकर्मियों ने घटना की सूचना शाखा प्रबंधक व अन्य बैंक कर्मियों को दी। इसके बाद बैंककर्मी व सीओ इटवा नईम खान मंसूरी, कोतवाल बांसी रविंद्र कुमार सिंह, नगर पालिका चेयरमैन मो. इद्रीश पटवारी घटना स्थल पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक पंकज कुमार यादव ने अज्ञात कारणों से आग लग जाने की तहरीर पुलिस को दी है। बताया है कि बैंक के स्ट्रांग रूम में रखा कैश व जरूरी सभी कागजात सुरक्षित है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed