{"_id":"5d051c2e8ebc3e01e66267c6","slug":"156061597111-siddharthnagar-news151","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैजिक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
मैजिक व ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर, पांच घायल
Sat, 15 Jun 2019 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 11:34 PM IST
विज्ञापन
इटवा क्षेत्र के पिपरामुर्गिहवा में पलटी मैजिक।
- फोटो : अमर उजाला
इटवा। क्षेत्र के इटवा-बढ़नी मार्ग पर स्थित पिपरा मुर्गिहवा गांव में शनिवार को मैजिक व ट्रैक्टर-टॉली में टक्कर हो गई। हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को इटवा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर देख उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
जनपद बलरामपुर के भगोसर गांव स्थित पिंकू यादव के भट्ठे पर काम कर रहे मजदूरों को रेलवे स्टेशन बढ़नी पर छोड़ने के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉली से ले जाया जा रहा था। जहां से इन मजदूरों को ट्रेन पर बैठाना था। वह इटवा-बढ़नी मार्ग के पिपरामुर्गिहवा गांव के पास पहुंचे थे कि बढ़नी की तरफ से बकरी लादकर आ रहे अनवर अली (45) निवासी चौखड़ा थाना इटवा के मैजिक वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में अनवर अली के अलावा अल्ताफ कुरैशी (28) निवासी चौखड़ा थाना इटवा, आफरोज (20) निवासी गौरा बाजार थाना इटवा, सिद्धार्थ (20) निवासी चौखड़ा थाना इटवा, भासी मांझी (40) निवासी नवादा बिहार जो की घायल हो गए।
सभी को इटवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर देख इन पांच लोगों को डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। जबकि मामूली रूप से जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया है। थानाध्यक्ष इटवा सत्येन्द्र कुंवर का कहना है कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।