फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   संदिग्ध हाल में जलने से शिक्षिका की मौत

संदिग्ध हाल में जलने से शिक्षिका की मौत

Tue, 21 May 2019 11:10 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Tue, 21 May 2019 11:10 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में जलने से शिक्षिका की मौत
si murder - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के मोहाना-गौहनिया मार्ग पर एक किराए में मकान में रह रही प्राथमिक स्कूल की शिक्षिका की संदिग्ध हाल में झुलसने से मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, मृतका के हाथ और पैर तार से बंधे हुए थे।
विज्ञापन

नौगढ़ ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय गौहनिया में बतौर शिक्षिका के रूप में तैनात अंजली जालौन जिले के थाना कुथोद, ग्राम हुसैपुरा सुरई की निवासी थी। कई माह से वह रामकुबेर मद्धेशिया के मकान में किराए रहती थीं। सोमवार को छुट्टियों के बाद वह घर जाने की तैयारी में थी। मंगलवार शाम अचानक उनके कमरे से धुआं देखकर लोग सकते में आ गए।
विज्ञापन

लोग जुटे और कमरा खुलवाने की कोशिश की। न खुलने पर अंदर घुसे तो देखा की शिक्षिका पूरी तरह झुलसी हुई और उसकी मौत हो चुकी थी। लोगों ने कमरे की आग बुझाई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कमरे में सिलिंडर की पाइप निकला हुआ था और शिक्षिका के हाथ-पैर तार से बंधे हुए थे। सूचना पर थानाध्यक्ष मोहाना अंजनी राय मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का सही कारण पता चल पाएगा। सूचना पर कपिलवस्तु विधायक श्यामधनी राही और बीएसए राम सिंह मौके पर पहुंचे। बीएसए ने बताया कि सोमवार को जिले के सभी विद्यालय बंद हो चुके हैं। गैर जनपद निवासी शिक्षक और शिक्षिकाएं अपने-अपने घर जा चुकीं हैं। ऐसे में वह घर क्यों नहीं गईं। इसकी भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed