{"_id":"5b58b0e94f1c1b572f8b6795","slug":"151532539113-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, संस्था का कार्यालय सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, संस्था का कार्यालय सील
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, संस्था का दफ्तर सील
फॉर्म और ट्रेनिंग के नाम पर युवकों से वसूली रकम
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। जिले में नौकरी के नाम पर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। नगर में स्वच्छता अभियान का बोर्ड लगाकर एक संस्था अपना कार्यालय खोलकर नौकरी का फार्म देने के नाम पर 500 रुपये तथा ट्रेंनिग के नाम पर एक हजार रुपये वसूलने वाली संस्था को एसडीएम बांसी ने बुधवार को सील कर दिया है।
नगर के बांसी खलीलाबाद सड़क पर शीतलगंज में एसबीआई की सिटी शाखा के पास एक संस्था ने स्वच्छ भारत मिशन का बोर्ड लगा कर अपना कार्यालय खोला है। उसका पूरे जिले में प्रचार-प्रसार किया फिर जनपद के पांचों ब्लॉकों के बेरोजगार अभ्यार्थियों से आवेदन प्राप्त किया। इसके बाद उन्हीं आवेदकों से 500 व प्रशिक्षण के दौरान एक हजार रुपये लिए और जब बात नियुक्ति की आई तो टाल-मटोल करने लगे। मामले की शिकायत अभ्यर्थियों ने उच्चाधिकारियों से की। मामला संज्ञान में आते ही एसडीएम बांसी प्रबुद्ध सिंह मौके पर पहुंचकर संस्था के कार्यालय को सील कर दिया। एसडीएम ने बताया कि मामले की अन्य जानकारी डीपीआरओ से भी ली जा रही है।