{"_id":"5b2a92de4f1c1b694d8b7826","slug":"151529516766-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में पांच घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सड़क हादसों में पांच घायल
siddharthnagar
Updated Wed, 20 Jun 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा/बांसी। मिश्रौलिया थाना क्षेत्र कुसम्ही और बांसी कोतवाली के जिगनिहवा चौराहों पर सड़क हादसों में पांच लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल दो लोगों का जिला अस्पताल और एक का लखनऊ के ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है। इनमें से किसी ने भी हेलमेट नहीं पहन रखा था।
बुधवार को मिश्रौलिया थाने के ग्राम नवेल निवासी राम प्रसाद (25) परिवार के ही अर्जुन (7) और सुधीर (13) को लेकर एक ही बाइक से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खुनियांव उपचार के लिए जा रहे थे। अभी वे लोग इटवा-बेलवा-मिठौवा मार्ग पर स्थित ग्राम कुसम्ही के पास पहुंचे थे कि बाइक सड़क पर खड़ी बोलेरो के पीछे टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक का अगला हिस्सा बाइक से अलग होकर दूर जा गिरा। घायलों को आसपास के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा पहुंचाया। जहां गंभीर स्थिति देखते हुए रामप्रसाद को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष मिश्रौलिया सौदागर राय ने बताया कि कोई तहरीर नहीं मिली है।बांसी प्रतिनिधि के अनुसार, इटवा रोड पर जिगनिहवा चौराहे के पास मंगलवार बाइक कार चपेट में आ गई। इसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। अमर पाल (38) निवासी मीरवापुर हरैया, धर्मबीर (40) निवासी बखीरा जनपद संतकबीरनगर एक शादी से लौटकर घर जा रहे थे। जैसे ही वे जिगनिहवा चौराहे के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी बांसी ले जाया गया, जहां दोनों की गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यहां से अमर पाल को लोग इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर ले गए। वहीं धर्मवीर का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।