{"_id":"5a9ed3f04f1c1b2d068ba15f","slug":"121520358384-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिलिंडर फटने से लगी आग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सिलिंडर फटने से लगी आग
siddharthnagar
Updated Tue, 06 Mar 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
सिलिंडर फटने से लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परसा(सिद्धार्थनगर)।ढेबरुआ थानाक्षेत्र के झकहिया चौराहे पर गैस सिलिंडर फटने से घर में आग लग गई। इससे नकदी, गहने आदि जल गए। आसपास के लोगों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया।
झकहिया चौराहे पर मो. सफीक पुत्र मेंहदी हसन की बिजली के सामान दुकान है। इसी के पिछले हिस्से में वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। मंगलवार सुबह चाय बनाते समय अचानक सिलिंडर फट गया। शुक्र रहा कि उस समय कोई किचन में मौजूद नहीं था। तेज धमाका होने से घर के लोग दहशत में आ गए और घर के बाहर भागे। आवाज सुनकर पड़ोस के लोग भी दौड़े लेकिन तब तक आग फैल चुकी थी। आग की चपेट आने से घर में रखा समान जल गया।
मो. सफीक ने बताया कि आग से घर में रखे नब्बे हजार कैश, ज्वेलरी, इलेक्ट्रानिक सामान आदि जल गए। इस संबंध में एसओ अखिलानंद उपाध्याय ने बताया कि घटना की सूचना पर हल्का सिपाहियों को भेजा गया था। आग लगने से कोई घायल नहीं हुआ है सामान जला है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।