फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   two died in road accident

बाइक व साइकिल में टक्कर, दो की मौत

Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Sat, 08 Dec 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
two died in road accident
death
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना क्षेत्र के ककरहवा मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास शुक्रवार की रात एक बाइक सवार साइकिल चला रहे व्यक्ति से भिड़ गया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन


मोहाना क्षेत्र के दुल्हा खुर्द गांव निवासी बलराम (33) बर्फ बेचने का काम करता था। वह शुक्रवार सुबह बर्फ बेचने के लिए साइकिल से ककरहवा में लगने वाले साप्ताहिक बाजार में गया था। देर रात लगभग साढ़े नौ बजे वह घर लौट रहा था तभी ककरहवा मार्ग पर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास सामने से बाइक से आ रहे लोटन कोतवाली क्षेत्र के एकड़ेंगवा गांव निवासी धर्मेंद्र (26) की बाइक उससे टकरा गई। हादसे में धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलराम गंभीर रूप से जख्मी हो गया। ग्रामीणों से घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed