फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   loot disclose two arrest

लूट का खुलासा, दो गिरफ्तार

Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 05 Dec 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
loot disclose two arrest
demo
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मुहंचोरवा घाट के पास 29 नवंबर को हुई लूट का पुलिस ने बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। गिरफ्तार दो आरोपियों में से एक बस्ती का निवासी है।
विज्ञापन

एसपी डॉ धर्मबीर सिंह ने पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में बताया कि 29 नवंबर को अनिल यादव निवासी धौरहरा थाना इटवा ने ढेबरूआ पुलिस को सूचना दी थी कि दो लोगों ने हमला कर उनसे वसूली के 4 लाख 66 हजार रुपये लूट लिए। वारदात का पर्दाफाश करने के लिए टीमें लगी हुई थीं। सूचना के आधार पर जगदीश अग्रहरी निवासी औदही कला थाना ढेबरुआ व रंजीत कुमार उर्फ राज गुप्ता निवासी ग्राम हैदराबाद थाना परशुरामपुर जनपद बस्ती को कार के साथ गिरफ्तार किया गया। तलाशी में जगदीश अग्रहरी के बैग से 1,14,900 रुपये तथा रंजीत कुमार के पास से 3,51,100 रुपये बरामद किए गए। पूछताछ में अभियुक्तों ने वारदात करने की बात स्वीकार की। गिरफ्तार करने वाली टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया है। टीम में प्रभारी निरीक्षण राजेंद्र बहादुर सिंह, सर्विलांस सेल प्रभारी पंकज शाही, रामप्रकाश चंद्र, बढ़नी चौकी इंजार्च रामेश्वर यादव, सुरेश चंद्र, विवेक मिश्र, दिलीप द्विवेदी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


नकली सीमेंट का ध्ांध्ाा करते थ्ाे
एसपी ने बताया कि दोनों आरोपी नकली सीमेंट का धंधा करते थे। उनका साथ पीड़ित अनिल देता था। धंधे के चलते अनिल के रिश्ते जगदीश और रंजीत से खराब हो गए थे। इसके कारण जगदीश-रंजीत ने लूट की योजना बनाई। एक नकली कंपनी के नाम पर जौनपुर के सतहरिया से तीनों सीमेंट लाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed