फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Couple beaten up in a dispute, FIR registered against four people including three women

Siddharthnagar News: विवाद में दंपती को पीटा, तीन महिलाओं समेत चार पर प्राथमिकी दर्ज

Fri, 01 May 2026 02:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 01 May 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Couple beaten up in a dispute, FIR registered against four people including three women
पथरा। थाना क्षेत्र के चौखड़ा खुर्द में निर्माणाधीन मकान में पेशाब करने से मनाकर करने पर मकान मलिक मुकेश और उसकी पत्नी माधुरी को पड़ोसी रोहित ने पीट दिया। मुकेश का सीएचसी बेवा में इलाज चल रहा है। पुलिस ने रोहित समेत चार लोगों के पर प्राथमिकी दर्ज की है। घटना बुधवार सायं चार बजे की बताई जा रही है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मुकेश अपने मकान का निर्माण करवा रहे हैं। आरोप है कि पड़ोसी रोहित कई दिनों से उनके मकान में जाकर पेशाब कर रहा था। इसके लिए उसे कई बार मना किया गया। आरोप है कि बुधवार सायं रोहित फिर से वहां जाकर पेशाब करने लगा, तभी कुछ दूरी पर मौजूद मुकेश के पत्नी माधुरी ने मना किया तो वह गाली-गलौज पर आमादा हो गया। इस बीच मुकेश भी पहुंच गया। आरोप है कि तभी रोहित और उनके घर वालों ने मुकेश और उसके पत्नी पर लाठी-डंडे से धावा बोल दिया। इसमें दोनों बुरी तरह घायल हो गए। घायलावस्था में दोनों को सीएचसी बेवा ले गए, जहां मुकेश को अधिक चोटें लगने से उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया गया। पत्नी को उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस मामले में मुकेश की पत्नी माधुरी के प्रार्थना पत्र पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को आरोपी रोहित सहित तीन अन्य महिलाओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि पीड़ित माधुरी की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed