{"_id":"570bef694f1c1b204a4a6ad9","slug":"council-school-students-received-identity-card","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिषदीय स्कूल के छात्रों को मिला परिचय पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिषदीय स्कूल के छात्रों को मिला परिचय पत्र
ब्यूरो अमर उजाला/ सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 12 Apr 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में परिचय पत्र पाकर बच्चाें के चेहरे खुशी से खिल उठे।
- फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर के उसका बाजार में परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता पर उठ रहे सवालों के बीच कुछ उत्साही शिक्षक नई इबारत गढ़ते नजर आ रहे है। विकास क्षेत्र स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय पकड़ी में शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए नया प्रयोग किया गया।
नामांकित छात्रों को विद्यालय के शिक्षकों ने अपने संसाधनों से परिचय पत्र बनवा कर बांटा। इस मौके पर मौजूद खंड शिक्षा अधिकारी व्यासदेव ने विद्यालय में पढ़ रहे कुल 120 बच्चों को परिचय पत्र बांटा। उन्होंने विद्यालय शिक्षकों की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के प्रयोगों से शिक्षा का स्तर ऊपर उठता है।
बच्चों में उत्साह बढ़ता है और उन्हें भी लगता है कि अन्य स्कूलों से पीछे नहीं हैं। और तो आैर उन्हें समानता का अहसास भ्ाी होता है। इस दौरान सह समन्वयक अभय श्रीवास्तव, सैमसन इब्राहीम, अंजुम परवीन, वंदना, अतुल वर्मा, आशीष त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।