फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   'Coordination will control crime'

‘समन्वय से होगा अपराध पर नियंत्रण’

Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 10:09 PM IST
विज्ञापन
'Coordination will control crime'
पुलिस लाइंस के सभागार में कपिलवस्तु जिले के चीफ डिस्ट्रिकट ऑफिसर प्रशासन दान बहादुर कार्की, पुल? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
‘समन्वय से होगा अपराध पर नियंत्रण’
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा और आसपास के क्षेत्रों में अपराध नियंत्रण एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों देश के अधिकारियों की बैठक हुई। अधिकारियों ने कहा कि समन्वय से अपराध पर नियंत्रण होगा। अन्य बिंदुओं पर चर्चा करते हुए दोनों देशों अधिकारियों का व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का भी निर्णय लिया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में हुई बैठक में डीएम दीपक मीणा, एसपी डॉ. यशवीर सिंह, नेपाल के कपिलवस्तु जिले के चीफ डिस्ट्रिक्ट ऑफिसर प्रशासन दान बहादुर कार्की, पुलिस अधीक्षक धारूबा बहादुर कार्की के बीच वार्ता हुई। इसमें सीमा पर सतर्कता बरते जाने एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों तस्करी, मानव तस्करी, मादक पदार्थ एवं वाहन आदि की तस्करी पर सतर्क नजर रखते हुए मिलकर कार्य करने एवं अपराध इत्यादि पर पूर्णतया नियंत्रण की चर्चा हुई।
विज्ञापन

दोनों देशों के अधिकारियों के बीच समन्वय एवं कार्यकुशलता तथा अनुभव साझा किया गया। साथ ही क्राइम कंट्रोल एवं क्रॉस बॉर्डर एक्टिविटीज की सूक्ष्म पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। दोनों देशों के एसपी की ओर से विगत 10 वर्षों में प्रकाश में आए एक-दूसरे के जनपदों के अपराधियों की सूची को आदान-प्रदान किया गया तथा उनका सत्यापन कर सतर्क दृष्टि रखे जाने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों देश के जनपदों के बॉर्डर पर नियुक्त थाना प्रभारी चौकी प्रभारी तथा पुलिस अधिकारियों का एक संयुक्त व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का निर्णय लिया गया, जिससे सूचनाओं का आदान-प्रदान तथा एक-दूसरे का सहयोग एवं समन्वय और अधिक तीव्रता से किया जा सके। गोष्ठी में एएसपी सुरेश चंद्र रावत, एसएसबी कमांडेंट अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed