{"_id":"6a57f3759c7d482066098a7d","slug":"connect-party-workers-at-every-booth-with-digital-learning-vinod-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-161342-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ें : विनोद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ें : विनोद
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। भाजपा के जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कहा कि भाजपा की वास्तविक शक्ति उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं को डिजिटल लर्निंग से जोड़ने पर विशेष बल देते हुए कहा कि बदलते समय के अनुरूप तकनीकी रूप से दक्ष कार्यकर्ता ही संगठन को और अधिक मजबूत बनाएंगे।
उन्होंने कहा कि बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है, क्योंकि वह अपने बूथ की परिस्थितियों, कार्यकर्ताओं एवं आम जनता से सबसे अधिक जुड़ा रहता है तथा प्रत्येक सुख-दुख में लोगों के साथ खड़ा रहता है। उन्होंने जिलाध्यक्ष से नियमित रूप से मंडल अध्यक्षों से संवाद कर प्रत्येक मंडल की गतिविधियों की समीक्षा करने का आग्रह किया, जिससे संगठन और अधिक सक्रिय एवं प्रभावी बन सके।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा आज कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और संघर्ष के बल पर विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि कार्यकर्ताओं की सक्रियता, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के बल पर भारतीय जनता पार्टी आगामी चुनावों में पांचों विधानसभा में ऐतिहासिक सफलता प्राप्त करेगी।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री फूलचंद जायसवाल ने किया। इस अवसर पर जिला प्रभारी हरिचरण कुशवाहा, सांसद जगदंबिका पाल, विधायक जय प्रताप सिंह, विधायक श्यामधनी राही, पूर्व मंत्री सतीश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष शीतल सिंह, पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने विचार व्यक्त किए।