फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   congress sandesh yatra

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली

Wed, 30 Dec 2020 10:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 10:23 PM IST
विज्ञापन
congress sandesh yatra
बांसी में पदयात्रा निकालते कांग्रेसी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किसान संदेश पदयात्रा निकाली
विज्ञापन

भाजपा सरकार पर हमला बोला, कृषि कानून वापस लेने की मांग की
ब्लॉक से डुमरियागंज-बस्ती मुख्य मार्ग से मंदिर चौराहा, खीरामंडी चौराहा, तेलियान मुहल्ला व रोडवेज होते हुए तहसील परिसर में संपन्न हुई पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। कांग्रेस पदाधिकारियों ने बुधवार को किसान संदेश पदयात्रा निकाली। नगर में आयोजित सभा में कांग्रेस पदाधिकारियों ने भाजपा सरकार पर हमला बोला। वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कृषि कानून वापस लेने की मांग की।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष काजी सुहेल अहमद ने कहा कि 2017 में योगी सरकार ने वादा किया था कि हम अमनचैन की सरकार देंगे। लेकिन भाजपा ने लोगों के दिलों में नफरत पैदा कर दी है। सपा नेता सच्चिदानंद पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार पूरी तरह किसान विरोधी है। सरकार ने तेल की कंपनियां, हवाई जहाज, बिजली घर बेच दिए गए। किसान दिल्ली में अपनी जमीन बचाने के लिए लड़ रहे हैं। मौलाना हमीदुल्लाह चौधरी व डॉ. मोहम्मद वासिफ वस्सू कहा कि कांग्रेस किसानों की सच्ची हितैषी है। कार्यकर्ताओं ने ब्लॉक से डुमरियागंज-बस्ती मुख्य मार्ग से मंदिर चौराहा, खीरामंडी चौराहा, तेलियान मुहल्ला व रोडवेज होते हुए किसान संदेश पदयात्रा निकाल कर तहसील परिसर में समापन किया। डॉ. बख्तियार उस्मानी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से किसानों के लिए लाए गए तीन नए कानूनों के खिलाफ देशभर के अधिकांश किसान इस समय राजधानी दिल्ली के बॉर्डर पर 29 दिनों से सर्दी के मौसम में आंदोलन कर रहे हैं। केंद्र सरकार व किसानों के बीच अभी तक छह दौर की वार्ता हो चुकी है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका है। किसान संदेश यात्रा भी निकाल रहे हैं। इस दौरान पुरुषोत्तम पांडेय, आसिफ रिजवी, फरहान अहमद, फैजान अहमद, देवेंद्र श्रीवास्तव, नियाज, रियाज मनिहार, सुब्रती खान, बबलू पांडेय, सुभाष चौरसिया, सिरपत गौड़, पृथ्वी पांडेय, सांवली रानी, अफजाल मलिक, आसिफ रिजवी, अर्जुन कन्नौजिया, अमरजीत, दिनेश वर्मा, अशोक गुप्ता, फैजान, इमरान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

‘किसानों को बर्बाद कर रही सरकार’
कुशभौना के टोला बुजबुजवा में आयोजित हुई सपा की किसान चौपाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोहास बाजार। सपा की ओर से बुधवार को सदर ब्लॉक क्षेत्र के कुशभौना गांव के टोला बुजबुजवा में बुधवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। सरकार को किसान विरोधी बताया और किसान बिल को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विजय पासवान ने कहा कि मौजूदा सरकार किसानों को बर्बाद करने पर तुली है। यह सरकार किसानों की दुश्मन है। भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने की जरूरत है। अनूप यादव ने कहा यह कार्यक्रम तब जारी रहेगा जब तक कि सरकार तीनों किसान विरोधी बिल वापस नहीं लेती है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में बारह पास बालक-बालिकाओं में कम्प्यूटर, 30 हजार रुपये, बेरोजगारी भत्ता सहित साइकिल आदि दिया था। मौजूदा सरकार कुछ नहीं कर रही है। इस सरकार में कोई सुुनवाई नहीं है। कार्यक्रम को मीडिया प्रभारी कलाम सिद्दीकी, चंद्रमणि यादव, अनूप यादव, चंद्रजीत जायसवाल ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर राधेश्याम वर्मा, राकेश यादव, चंद्रजीत यादव, पूर्व प्रधान उमाशंकर यादव, इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेता गोलू पासवान, रामराज मिश्र, इशंबर यादव, जंगबहादुर यादव, लालखान उर्फ सोंटा बाबा आदि मौजूद रहे।
कृषि कानून को वापस लेने की मांग की
बांसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। कृषि कानून के विरोध में विधानसभा बांसी प्रभारी व जिला महासचिव जावेद मुकीम की देखरेख में बांसी के कांग्रेसियों ने नगर में पदयात्रा निकाली। साथ ही केंद्र व प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बताते हुए नारेबाजी की। बुधवार को कांग्रेस पार्टी के 136वें स्थापना दिवस पर पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए नगर के प्रमुख मार्गों से होकर पदयात्रा निकाली।

बांसी विधानसभा प्रभारी जिला महासचिव जावेद मुकीम ने कहा केंद्र व प्रदेश में बैठी भाजपा की सरकार किसानों के हितों की अनदेखी कर रही है। इन्हें केवल पूंजीपतियों से प्रेम है और इन्हीं को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है। अभी ताजा बने तीनों कानून इसके उदाहरण हैं। पूर्व सांसद मो. मुकीम ने कहा कि किसानों के हितों की दुहाई देकर कानून बनाने वाली केंद्र सरकार के इस कानून में किसानों का कोई भला नहीं होने वाला है। जिलाध्यक्ष काजी सुहेल ने कहा कि हमारी पार्टी की नींव किसान मजदूर व गरीब के हितों की रक्षा के लिए है। महिला कांग्रेस अध्यक्ष किरन शुक्ला ने कहा कि यह सरकार किसानों को बदहाल और पूंजीपतियों को मालामाल बनाने में जुटी है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष अभिनय राय, जिला प्रभारी देवेंद्र श्रीवास्तव, जिला महासचिव राजन श्रीवास्तव, देवेंद्र कुमार गुड्डू, सादिक अहमद, रितेश त्रिपाठी, इकबाल खान, मतीउल्लह, कृष्ण बहादुर सिंह, ज्योति पांडेय कलिमुन्निसा, संगीता, रूपवती, वाजिद अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed