{"_id":"612e643a8ebc3e35e94a3013","slug":"confluence-of-devotion-celebration-made-in-the-district-jail-siddharthnagar-news-gkp407472581","type":"story","status":"publish","title_hn":"कृष्ण जन्माष्टमी पर जिला कारागार में बना भक्ति और उत्साह का संगम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कृष्ण जन्माष्टमी पर जिला कारागार में बना भक्ति और उत्साह का संगम
विज्ञापन
जिला जेल के परिसर में जन्माष्टमी के अवसर पर सजा मंदिर।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
-
- 1
-
Link Copied
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कृष्ण जन्माष्टमी पर जिला कारागार में बना भक्ति और उत्साह का संगम
सिद्धार्थनगर। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आस्था एवं उत्साह पूर्वक मनाई गई। सोमवार की देर रात तक श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते रहे। जिन स्थानों पर भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया, वहां पर भव्य सजावट की गई थी।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर जिला कारागार की भव्य सजावट की गई थी। आकर्षक झांकी के समक्ष प्रभारी अधीक्षक राजेश कुमार पांडेय ने पूजन किया। उसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों और बंदियों ने जन्माष्टमी मनाई। इस मौके पर धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। डिप्टी जेलर प्रदीप सिंह ने बताया कि आयोजन में कोरोना प्रोटोकाल का पालन किया गया।
शोहरतगढ़ प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में जगह-जगह सजी राधा-कृष्ण की झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी। शोहरतगढ़ प्राचीन रामजानकी मंदिर, शोहरतगढ़ थाना, चिल्हिया थाना सहित क्षेत्र के गौहनिया, बूढ़ापार, चिल्हिया कस्बा, बेलवा महदेवा, खुरहुरिया, संतोरा, संतोरी, करौती, रमवापुर तिवारी, लुचुइया, कदवा बाजार, बानगंगा चौराहा, झरूआ, मुडिला बुजुर्ग, पल्टादेवी मंदिर, टेकनार, अलीदापुर और गौरा बाजार समेत आदि गांवों में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
विज्ञापन
बिस्कोहर प्रतिनिधि के अनुसार, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार नगर पंचायत बिस्कोहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को धूमधाम से मनाया गया। त्रिलोकपुर थाना में प्रभारी निरीक्षक रणधीर कुमार मिश्रा ने थाना परिसर में बने राधा कृष्ण मंदिर में विधि विधान से पूजा की। यहां आकर्षक ढंग से मंदिर व भगवान श्रीकृष्ण की झांकी सजाई गई थी।