फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   conduct online competition in 20% students

बीस प्रतिशत बच्चों की कराएं ऑनलाइन प्रतियोगिता

Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 12:57 AM IST
विज्ञापन
conduct online competition in 20% students
डुमरियागंज क्षेत्र के भारतभारी कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में संकुल प्रभारी शिक्षकों की ब? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
बीस प्रतिशत बच्चों की कराएं ऑनलाइन प्रतियोगिता
विज्ञापन

डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के भारतभारी स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय में न्याय पंचायत बढनी के समस्त शिक्षक संकुल एवं प्रधानाध्यापकों की बुधवार को बैठक हुई। नोडल शिक्षक संकुल बशीर अहमद फारूकी ने कहा कि प्रत्येक विद्यालय में कम से कम 20 प्रतिशत बच्चों की ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई जाए। हर माह विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक जरूरी है। निपुण लक्ष्य का फ्लैक्स विद्यालय में चस्पा कर लें और अध्यापक निपुण लक्ष्य को कंठस्थ कर लें।

उन्होंने कहा कि एमडीएम मेन्यू के अनुसार ही बनवाया जाए। दीक्षा एप पर चल रहे प्रशिक्षण को सभी अध्यापक पूर्ण कर लें। इसके अलावा खाद्यान्न फीडिंग एवं कन्वर्जन कास्ट की फील्डिंग भी ऑनलाइन पूर्ण कर लिया जाए। इसमें लापरवाही नहीं बर्दाश्त की जाएगी। बैठक में इस बात पर भी बल दिया गया कि जन पहल कार्यक्रम रेडियो पर प्रसारित होगा, जिसके लिए सोमवार व बुधवार को समयसारणी के अनुसार कार्यक्रम में प्रतिभाग बच्चों के साथ करें।
विज्ञापन

इस दौरान शिक्षक संकुल मोहम्मद नदीम, अखिलेश चन्द्र, मालिक अदनान, मंजीत वर्मा, बृजेश कुमार, मनोज कुमार, तजम्मुल्लाह, शमशुलहुदा आदि अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed