{"_id":"6595b2b22648ed82c107ce66","slug":"complaint-against-private-doctors-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10861-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: निजी चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: निजी चिकित्सकों के खिलाफ शिकायत
Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
बर्डपुर। मोहाना थाना क्षेत्र के दूल्हा जनूबी टोला महदेइया निवासी सुरेश कुमार मौर्य ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को शिकायती पत्र दिया है। कहा कि उसके पैर के एडी में कुछ समस्या आ गया था। जिसके लिए स्थानीय चौराहे पर इलाज कराया। लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। उसके बाद एक बंगाली चिकित्सक से इलाज कराया। जहां हालत और खराब हो गई। दोनों डॉक्टरों के गलत इलाज के कारण उसके पैर में काफी समस्या बढ़ गई। वह काफी परेशान होने के बाद वह माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कालेज में इलाज कराने गया। जहां डॉक्टरों ने गोरखपुर स्थिति एम्स में भेज दिया। सुशील ने बताया कि एम्स में इलाज कराने पर काफी सुधार हुआ है। सीएमओ से मांग किया है कि ऐसे झोला छाप चिकित्सकों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करें। संवाद
विज्ञापन