फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   competition will begin on 24th august in 21 events

कल से शुरू होगी 21 खेलों की प्रतियोगिता

Tue, 23 Aug 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Aug 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
competition will begin on 24th august in 21 events
राजकीय इंटर कॉलेज में आयोजित शिक्षकों की बैठक को संबोधित करते प्रधानाचार्य रमाकांत द्विवेदी। स? - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
कल से शुरू होगी 21 खेलों की प्रतियोगिता
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। राजकीय इंटर कॉलेज नौगढ़ में सोमवार को आयोजित प्रधानाचार्यों एवं क्रीड़ा शिक्षकों की बैठक में खेल प्रतियोगिताओं की रूपरेखा तय की गई। जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य ने बताया कि 21 खेलों की प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 24 अगस्त से प्रतियोगिता शुरू होगी। सभी खिलाड़ियों को किट में आना अनिवार्य है।
जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि विद्यालयों को खेल प्रतियोगिता आयोजित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि सुविधा पूर्वक प्रतियोगिताएं कराई जा सकें। कुछ प्रतियोगिताएं जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगी। जिन विद्यालयों में क्रीड़ा शिक्षकों की नियुक्ति नहीं हुई है, उनमें प्रभारी क्रीड़ा शिक्षक खेल की जिम्मेदारी संभालेंगे।
विज्ञापन

विद्यालयों में नियमित खेल गतिविधियां होनी चाहिए। जिला एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं 24 अगस्त से पांच नवंबर के बीच होंगी। अधिक से अधिक खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग कराएं ताकि जिले में अच्छे खिलाड़ियों की टीम बनाई जा सके। बैठक में प्रधानाचार्य नलिनीकांत मंणि त्रिपाठी, रामनवल सिंह, कल्पना पांडेय, रमाकांत द्विवेदी, आलोक त्रिपाठी, विजय वर्मा एवं शारीरिक शिक्षक रत्नेश सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन खेलों की होंगी प्रतियोगिताएं
क्रिकेट, स्केटिंग, बॉक्सिंग, वॉलीबाल, फुटबाल, रायफल शूटिंग, तैराकी, हॉकी, ताइक्वांडो, बास्केटबाल, जूडो, कुश्ती, एथलेटिक्स, टेबल टेनिस, बैडमिंटन, खोखो, कबड्डी, हैंडबाल, तीरंदाजी, भारोत्तोलन एवं जिम्नास्टिक प्रतियोगिताओं की तिथि घोषित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed