{"_id":"5db304ce8ebc3e015a224878","slug":"comment-on-paigamber-siddharthnagar-news-gkp326904683","type":"story","status":"publish","title_hn":"पैगंबर साहब पर टिप्पणी, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पैगंबर साहब पर टिप्पणी, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पैगंबर साहब पर फेसबुक पर टिप्पणी, तीन गिरफ्तार
फेसबुक पर पोस्ट करने के मामले में पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई
सर्विलांस सेल की टीम ने खंगाली लोकेशन, पुलिस ने किया गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। पैगंबर साहब पर सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। धार्मिक उन्माद न फैलने पाए, लिहाजा, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीनों को जेल भेज दिया है। तीनों जिले के ही निवासी बताए जा रहे हैं। शुक्रवार को पुलिस लाइंस में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एएसपी मायाराम वर्मा ने बताया कि गुरुवार की शाम फेसबुक पर एक युवक ने पैगंबर साहब से जुड़ा एक पोस्ट किया। इसमें पैगंबर साहब पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। देखते ही देखते दो और लोगों ने उसी भाषा का प्रयोग करते हुए कमेंट किया।
इसके बाद सर्विलांस टीम के जरिए मोबाइल की लोकेशन को ट्रेस की गई। देर रात एक-एक करके तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों से पोस्ट को डिलीट कराया। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज चतुर्वेदी, प्रेमकुमार गुप्ता निवासी जगमोहनी कोतवाली जोगिया, बजरंगी कुमार निवासी भीमापार के रूप में की गई। पूछताछ के बाद तीनों को जेल भेज दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ सदर डीसी चौधरी, निरीक्षक बाबू लाल गौतम, एसआई रमेश कुमार साहनी, आरक्षी दिलीप कुमार द्विवेदी, मनजीत सिंह, गुंजन सिंह, कविंद्र चौहान शामिल रहे।
सर्विलांस टीम ने दिखाई तेजी तो गिरफ्त में आए आरोपी
सोशल मीडिया पर आएदिन लोग भड़काऊ पोस्ट कर रहे हैं जो समाज के हित में नहीं है। केस तो दर्ज हो जाता है, लेकिन पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच पाती है। मगर गुरुवार को हुए पोस्ट के मामले को सर्विलांस की टीम ने सफलता दिलाई। सर्विलांस टीम के दिलीप कुमार द्विवेदी व विवेक मिश्र ने पोस्ट के जरिए सर्विलांस से नंबर को ट्रेस किया। इसके बाद आनन-फानन पुलिस ने दबिश डाली और एक-एक करके तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।