फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   comissioner taken meeting for voter card

Siddharthnagar News: घर-घर जाकर करें सत्यापन, बनाएं नए मतदाता

Sat, 04 Nov 2023 11:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 04 Nov 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
comissioner taken meeting for voter card
80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का करें सत्यापन
विज्ञापन

फोटो-
निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में हुई बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 80 वर्ष से अधिक आयु के मतदाता का शत-प्रतिशत सत्यापन कराएं, किसी भी मतदाता का नाम एक ही जगह होना चाहिए। मृतक मतदाता का नाम मतदाता सूची में नहीं होना चाहिए। ये बातें आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह ने कलक्ट्रेट सभागार में विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में आयोजित बैठक में कहीं।
आयुक्त अखिलेश सिंह ने समस्त एसडीएम से मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में हुए कार्य की जानकारी मांगी। साथ ही सभी बूथों पर बीएलओ व अन्य कर्मचारी के समय पर उपस्थित होकर फार्म भराना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कहा कि नये मतदाता जो 18-19 वर्ष की आयु के हैं, उनका नाम मतदाता सूची में जोड़ने का कार्य करें। बूथों पर रिकाॅर्ड रजिस्टर बनाएं और सभी बीएलओ प्रतिदिन समीक्षा करें।
विज्ञापन

जिलाधिकारी पवन अग्रवाल ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद का जो ईपिक रेसियो एवं जेंडर रेसियो है बूथों का उससे कम नहीं होना चाहिए। लेखपाल, सुपरवाइजर लक्ष्य को पूर्ण कराएं। बूथवार कार्ययोजना बनाकर लक्ष्य को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान एडीएम उमाशंकर, एसडीएम नौगढ़ डॉ. ललित कुमार मिश्र उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों के साथ की बैठक
सिद्धार्थनगर। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के संबंध में राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलक्ट्रेट सभागार में बैठक की। उन्होंने कहा कि पहली बार मतदाता बनने वाले लोगों के लिए फार्म छह, नाम हटाने के फार्म सात, निर्वाचक नामावली में प्रविष्टि विशिष्टियों की शुद्धि के लिए फार्म आठ बीलएओ द्वारा भराया जाएगा। जो लोग 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हैं अथवा एक जनवरी 2024 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हैं फार्म छह भरकर अपना पंजीकरण करा लें। डीएम पवन अग्रवाल ने समस्त उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण से संबंधित सभी सूचनाएं प्राप्त होती रहें, इसके लिए व्हाटसएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिए। इस दौरान विधायक माता प्रसाद पांडेय, जयप्रताप सिंह, एसपी अग्रवाल, एडीएम उमाशंकर उपस्थित रहे।


घर-घर जाकर करें सत्यापन
फोटो- है
कमिश्नर बस्ती ने शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के सिरवत प्राथमिक विद्यालय पर पहुंचकर दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिरवत पर शनिवार को कमिश्नर बस्ती अखिलेश सिंह पहुंचे। उन्होंने महिला व नये वोटर अधिक संख्या में बनाने के निर्देश दिए। साथ ही विद्यालय को भी देखा।

प्राथमिक विद्यालय सिरवत में बनाए गए तीनों बूथ के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर बस्ती ने निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति मतदाता बनने से न छूटे। सभी लोगों के घर जाकर सर्वे करें। सर्वेक्षण के आधार पर नये मतदाता को बढ़ाने को प्राथमिकता दें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम शोहरतगढ़ प्रदीप यादव, सुपरवाइजर राजबहादुर, बीएलओ मंजू यादव, प्रतिभा शुक्ल, संध्या साहनी, प्रधान प्रतिनिधि जीतेन्द्र चौधरी, शिक्षक मदन जायसवाल आदि मौजूद रहे।


मंडलायुक्त व डीएम ने किया बूथों का निरीक्षण
फोटो-
सिद्धार्थनगर। जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में बने बूथ संख्या का आयुक्त बस्ती मंडल अखिलेश सिंह, डीएम पवन अग्रवाल, एसपी अभिषेक अग्रवाल ने निरीक्षण किया। मंडलायुक्त अखिलेश सिंह ने पात्रों का नाम मतदाता सूची में जोड़ने तथा जो मृतक हो गए हैं, उनका नाम हटाने के निर्देश दिए। वहीं, डीएम व एसपी ने मिठवल ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय देवरिया में बने बूथ का निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed