फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Coach not found in new session either

Siddharthnagar News: नए सत्र में भी नहीं मिल पाए कोच

Tue, 15 Apr 2025 10:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Apr 2025 10:38 PM IST
विज्ञापन
Coach not found in new session either
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में पत्राचार के बाद भी कोच कि नियुक्ति नहीं हो रही है। ऐसे में जिले के खिलाड़ियों की भविष्य अधर में जा रही है। वहीं कई खिलाड़ी अन्य जिले में प्रशिक्षण लेने जा रहे हैं। इससे उन्हें आर्थिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ रहा है।
स्टेडियम की तरफ से दो वर्षों से कोच की नियुक्ति के लिए पत्राचार किया जा रहा है। ऐसे में कई बार पत्राचार करने के बाद भी कोच की नियुक्ति नहीं हो पा रही है। लगातार कोच की मांग को लेकर फरवरी में जूडो के एक कोच की नियुक्ति खेल विभाग ने की थी, लेकिन कार्यभार ग्रहण नहीं किया। स्टेडियम में कई साल से बैडमिंटन, वाॅलीबाल, कबड्डी, खो-खो, कैरम, ताइक्वांडों, हैंडबाल के कोच नहीं है।
विज्ञापन

फुटबाल की अंशकालीन कोच मिली हैं। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण मिल जाता है, लेकिन अन्य खेलों के कोच न होने से उन्हें प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इससे खिलाड़ी जिले को छोड़ कर अन्य जिले में प्रशिक्षण के लिए जा रहे हैं। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों ने कहा कि कोच की कमी से प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा, इससे कई खिलाड़ी खेल छोड़ दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed