{"_id":"61c0c1f3b59c9c21f70f09fb","slug":"cm-yogi-has-expand-honor-to-grampradhan-siddharthnagar-news-gkp420622411","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच वर्ष बाद पुलिस की गिरफ्त में आया दहेज हत्यारोपित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच वर्ष बाद पुलिस की गिरफ्त में आया दहेज हत्यारोपित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच वर्ष बाद पुलिस की गिरफ्त में आया दहेज हत्यारोपित
सिद्धार्थनगर। दहेज हत्या के मामले में पांच वर्ष से फरार चल रहे आरोपित वारंटी को मोहाना पुलिस ने सोमवार को उसके घर से दबोच लिया। पूछताछ के बाद न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे ने बताया कि क्षेत्र के सीतारामपुर गांव निवासी अब्दुल पर वर्ष 2016 में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद यह फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी खोज थी। इस दौरान उसके खिलाफ गैर जमानती वारंट भी न्यायालय की ओर से जारी हो गया। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी में लग गई। सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली की वह गांव के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए मौके पर पहुंचकर एसआई ओमप्रकाश तिवारी ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।