{"_id":"60c4f5048ebc3ec5a55b7b9f","slug":"cm-will-inaugurate-rtpcr-lab-siddharthnagar-news-gkp3978800154","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरटीपीसीआर लैब तैयार, 14 को सीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरटीपीसीआर लैब तैयार, 14 को सीएम करेंगे वर्चुअल उद्घाटन
विज्ञापन

जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बनाई गई है लैब
पहले जांच के लिए सैंपल भेजे जाते थे लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले के लोगों लिए अच्छी खबर है। अब कोरोना की आरटीपीसीआर जांच के लिए पांच दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। सैंपल देने के महज 24 घंटे में ही जांच रिपोर्ट उन्हें मिल जाएगी। क्योंकि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोगिया में स्थापित लैब का काम पूरा हो चुका है। 14 जून को सीएम योगी आदित्यनाथ वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर सकते हैं।
कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि के लिए दो प्रकार की जांच होती है। इसमें एंटीजन की रिपोर्ट महज 15 मिनट में मिल जाती है। जबकि आरटीपीसीआर की जांच की रिपोर्ट में पांच दिन का वक्त लगता है। कोरोना संक्रमण शुरू होने के बाद जिले से आरटीपीसीआर का सैंपल बनारस, गोरखपुर जाता था। मगर जांच का बोझ बढ़ा तो कोरोना की पहली लहर में ही सैंपल लखनऊ भेजा जाने लगा। वहां से कम से कम पांच दिन में रिपोर्ट आती है। दूसरी लहर और भयावह थी। ऐेसे में जांच रिपोर्ट में देरी से परेशानी बढ़ रही थी। समस्याओं को देखते हुए जिले में ही आरटीपीसीआर जांच के लिए लैब बनाने की कवायद शुरू हुई। जोगिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लैब स्थापित करने का कार्य शुरू हुआ। स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों के मुताबिक मशीन लगाने का पूरा हो चुका है। ट्रॉयल सहित अन्य कागजी कोरम पूरा हो चुका है। 14 जून को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लैब का वर्चुअल उद्घाटन कर सकते हैं। इसके बाद जांच करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। माना जा रहा है कि यहां पर जांच शुरू होने से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी। रिपोर्ट समय से मिल जाने से समय से उनका इलाज भी शुरू हो जाएगा। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि आरटीपीसीआर के लिए जोगिया में लैब बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। सीएम द्वारा वर्चुवल उद्घाटन किए जाने की बात चल रही है।