फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   CM will take stock of preparations for PM's program today

पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का आज सीएम लेंगे जायजा

Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
CM will take stock of preparations for PM's program today
पीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का आज सीएम लेंगे जायजा
विज्ञापन

बीएसए ग्राउंड पर होने वाले कार्यक्रम के लिए दिन-रात चल रहा है कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 30 जुलाई को मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन कार्यक्रम और जनसभा की तैयारी जोर-शोर से चल रहीं हैं। कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लेने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को जिले में आएंगे। कार्यक्रम स्थल पर मंच, दर्शक दीर्घा और हेलीपैड निर्माण समेत रूट पर सुरक्षा की तैयारी रात दिन की जा रही है।
बीएसए ग्राउंड में आयोजित होने वाले की तैयारियों का जायजा लेने के क्रम में सीएम जिले में एक घंटे 15 मिनट मौजूद रहेंगे। शासन स्तर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक मुख्यमंत्री का हेलीकाप्टर 11 बजे पुलिस लाइंस स्थित हेलीपैड पर पहुंचेगा। इसके बाद 11.15 बजे से 11.30 बजे के मध्य निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण करेंगे। वहां के बाद 11.35 बजे से 11.50 बजे तक बीएसए ग्राउंड में बन रहे मंच, पंडाल और हेलीपैड का निरीक्षण करेंगे। 12.10 बजे से 12.25 तक पुलिस लाइंस के मीटिंग हाल में समीक्षा बैठक करेंगे। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने बताया कि सीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली र्गइं हैं। कार्यक्रम स्थल पर रात और दिन दोनों पालियों में तैयारी चल रही है।
विज्ञापन

पीएम के रूट पर दोनों ओर रहेगी बैरिकेडिंंग और पांच फीट ऊंची जाली
सिद्धार्थनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिस सड़क मार्ग से जाएंगे, उसके दोनों ओर बैरिकेडिंग के साथ पांच फीट ऊंची लोहे की जाली लगाई जा रही है। जिससे काफिला जाए तो कोई भी व्यवधान उत्पन्न होने की गुंजाइश न रहे। यह सुरक्षा घेरा तैयार करने के लिए कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड से मेडिकल कॉलेज के आगे पुलिस लाइंस तक दो सौ अधिक श्रमिक कार्य में लगे हुए हैं। इस एक किमी की दूरी के सड़क मार्ग से प्रधानमंत्री का काफिला जाएगा। सड़क के दोनों ओर लोहे की पांच फीट ऊंची जाली लगाई जानी है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार 50 क्विंटल लोहे की जाली खरीदी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम स्थल पर उतरेगा पीएम का हेलीकॉप्टर
पुलिस के अनुसार, कार्यक्रम स्थल पर बनाए जा रहे तीन हेलीपैड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के हेलीकाप्टर उतरेंगे। वहीं पुलिस लाइंस के हेलीपैड पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर उतरने की संभावना है। बीएसए ग्राउंड में स्थित हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। जिससे बारिश होने पर भी वाहनों के आवागमन में दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed