{"_id":"5d8ba15a8ebc3e01596649c2","slug":"cm-samvad-siddharthnagar-news-gkp3230917132","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद कार्यक्रम में हसीना ने रखी सीएम के समक्ष अपनी बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद कार्यक्रम में हसीना ने रखी सीएम के समक्ष अपनी बात
विज्ञापन
ब्यूरो की खबर के साथ फोटो इमरान लखनऊ गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में तीन तलाक से प्र?
- फोटो : LUCKNOW
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-
संवाद कार्यक्रम में हसीना ने रखी सीएम के समक्ष अपनी बात
लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित था तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं से संवाद
मुख्यमंत्री तीन तलाक महिला आश्रय योजना में पीड़ित को मिलेगा छह हजार का वार्षिक अनुदान
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। तीन तलाक से प्रभावित अथवा पीड़ित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में जनपद से भी छह महिलाओं ने प्रतिभाग किया। लखनऊ में 25 सितंबर को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में बांसी तहसील क्षेत्र की पीड़ित हसीना ने मुख्यमंत्री के समक्ष मंच पर अपनी बात रखी। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने प्रदेश में ऐसी सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री तीन तलाक महिला आश्रय योजना की घोषणा करते हुए 12 बिंदुओं को प्राथमिकता देते हुए 6 हजार रुपये वार्षिक अनुदान देने की घोषणा की।
जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव के मुताबिक कि लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की उपस्थिति में तीन तलाक से प्रभावित महिलाओं से संवाद कार्यक्रम में जनपद की छह ऐसी महिलाएं प्रतिभाग कीं। नगर पालिका परिषद बांसी के लोहिया नगर की शहनाज बेगम, नपा बांसी के निरालानगर की साजिदा, नपा बांसी के लोहियानगर की आयशा खातून, नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के गांधीनगर वार्ड की तसनीम खां, सदर तहसील क्षेत्र के बर्डपुर नंबर 13 वजीराबाद की आयशा खातून, बांसी तहसील क्षेत्र के करमहिया की हसीना शामिल हैं। इनके साथ उनके अभिभावक अब्दुल कुद्दूूस, अख्तर कमाल, अब्गदुर्रशीद, नियाज अहमद भी साथ रहे। सीएम के समक्ष मंच पर अपनी बात रखने के लिए चयनित हसीना ने बताया कि उसके पति दुबई रहते हैं। वहीं से उन्होंने तलाक दे दिया है। इसके बाद से तमाम दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं।
सीएम के हाथों तीन परियोजना का लोकार्पण, 16 का शिलान्यास
लखनऊ में 25 सितंबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री जन विकास कार्यक्रम अंतर्गत मुख्यमंत्री ने कुल 144 परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया। इनमें जनपद के 19 परियोजनाएं भी शामिल हैं। सीएम के हाथों खुनियांव में राजकीय पॉलिटेक्निक गोरया, नौगढ़ ब्लॉक में सद्भाव मंडप मुड़िला समेत डुमरियागंज के अजगरा, खोरिया रघुवीर सिंह, जंगलीपुर, केवटली, भटगवा, खानतारा, भनवापुर ब्लाक के साहेपारा, वैनिया, इटवा के मूसा, खांड़सारी, मिठवल के विशुनपुर, खम्हरिया, मनिकौरा, घुमची में पाइप पेयजल योजना का सीएम ने शिलान्यास किया। जबकि शोहरतगढ़ के महमुदवा, इटवा के कपिया में पाइप पेयजल योजना व खुनियांव में राजकीय इंटर कॉलेज पजौहा का लोकार्पण किया। इसकी पुष्टि जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी विजय प्रताप यादव ने की है।