{"_id":"580a4e104f1c1b726b705f7b","slug":"clothing-store-fire-loss","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपड़े की दुकान में आग से हानि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपड़े की दुकान में आग से हानि
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 21 Oct 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
भवानीगंज थाना क्षेत्र में कपड़े की दुकान में लगी आग के बाद जला सामान।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। भवानीगंज थाने के समीप कपड़े की दुकान में गुरुवार की रात आग लग गई। आग से कपड़ा, फर्नीचर सहित लाखों का सामान जलकर नष्ट हो गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया। गोंडा जिले के खोड़ारे थाना क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी रामसुंदर गुप्ता भवानीगंज थाने से करीब 60 मीटर की दूरी पर एक किराए पर दुकान लेकर उसमें कपड़े की दुकान करता है।
गुरुवार की रात करीब साढ़े 8 बजे वह दुकान में बिजली सप्लाई बंद कर रोज की तरह दुकान बंद कर घर चला गया था। रात करीब 11 बजे उसकी दुकान के शटर से आग की लपटें निकलती देख पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया। सूचना पर पहुंचे भवानीगंज एसओ ओंकार सहाय ने फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। करीब डेढ़ घंटे बाद भवानीगंज पहुंची दमकल की गाड़ी ने आग बुझाई। रात करीब एक बजे आग पर काबू पाया गया।
रामसुंदर के मुताबिक उसके दुकान में रखा 35 हजार रुपया व सारा कपड़ा सहित पूरा फर्नीचर जलकर राख हो गया। सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने रामसुंदर के लिए आर्थिक सहायता की मांग की है।