फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   clossed house in theft

Siddharthnagar News: रिश्तेदारी में गया था युवक, चोर खंगाल ले गए घर

Fri, 05 May 2023 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 May 2023 11:22 PM IST
विज्ञापन
clossed house in theft
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के मधुकरपुर गांव में चोर बृहस्पतिवार रात एक घर का ताला तोड़कर घुस गए। इसके बाद कमरे में रखे आलमारी को तोड़कर नकदी और आभूषण समेट ले गए। घटना के वक्त गृहस्वामी किसी रिश्तेदार के यहां गया था। सुबह पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। उसने पुलिस को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

क्षेत्र के मधुकरपुर गांव निवासी अंकित विश्वकर्मा के माता और पिता पंजाब में रहते हैं। जबकि वह घर पर रहता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को जोगिया कोतवाली क्षेत्र के किसी गांव में रिश्तेदार के यहां मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए गया था। देर रात चोर घर के दरवाजे का ताला तोड़कर नकदी और आभूषण समेट ले गए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह घर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ देखकर उसके होश हो उड़ गए। अंदर जाकर देखा तो सामान गायब था। पीड़िता के मुताबिक चोर दो लाख रुपये से अधिक का सामान उठा ले गए। गृहस्वामी ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। पुलिस टीम लगी है, जल्द ही मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed