फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   cleaning for happiness need

खुशहाली के लिए स्वच्छता जरूरी

Thu, 09 Jun 2016 10:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Thu, 09 Jun 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
cleaning for happiness need
शोहरतगढ़ के मडवा ग्राम में गुरुवार को आयोजित स्वच्छता जागरूकता गोष्ठी में मौजूद लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
शोहरतगढ़। विकास खंड के मडवा गांव में स्वच्छता जागरुकता संगोष्ठी का आयोजन ग्राम पंचायत अधिकारी विनोद चंद्र श्रीवास्तव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें वक्ताओं ने लोगों को खुले में शौच से होने वाली बीमारियों के बारे में बताकर जागरूक किया।
विज्ञापन

प्रधान सुरजीतपाल यादव ने कहा कि गांव की तरक्की और खुशहाली के लिए साफ-सफाई बेहद जरुरी है। विकास के लिए ग्रामीणों को आगे आना होगा। सरकार प्रति वर्ष लाखों रुपए स्वच्छता और स्वास्थ्य पर खर्च कर रही है। इसके बाद भी स्थिति में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है।
विज्ञापन

इसके जिम्मेदार हम सब स्वयं है। हम लोग जब तक अपने आदतों में बदलाव नहीं लाएंगे तब तक स्थिति में सुधार हो पाना संभव नहीं हो सकता है। ट्रेनर सर्वेश जायसवाल ने संगोष्ठी में मौजूद लोगों को साबुन व राख से हाथ धोने और शौचालय का प्रयोग करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने खुले शौच से गांव को मुक्त बनाने के लिए दिन व रात्रि में गांव के लोगों को पहरा देने के लिए टीम का गठन किया। ग्राम पंचायत अधिकारी राकेश पाठक, शकील अहमद के नेतृत्व में महिला-पुरुष व बच्चों ने खुले में शौच न जाने और अलग-बगल गांव के लोगों में जागरुकता फैलाने का संकल्प लिया। इस दौरान डाक्टर अजीत पाल यादव, मुरली यादव, रोहित, बलराम, रामलौटू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed