{"_id":"6202a0df94074167fd11fd13","slug":"classes-will-run-from-14-in-medical-college-siddharthnagar-news-gkp426314243","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कॉलेज में 14 से चलेंगी कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कॉलेज में 14 से चलेंगी कक्षाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल कॉलेज में 14 से चलेंगी कक्षाएं
सिद्धार्थनगर। माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज में 14 फरवरी से एमबीबीएस की कक्षाएं शुरू होंगी। प्रथम सत्र के पहले चरण में एमबीबीएस की 79 सीटों पर विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जबकि अन्य सीटों पर दूसरे चरण में प्रवेश होगा। अब मेडिकल कॉलेज से संबंध संयुक्त जिला चिकित्सालय में इलाज की सुविधा बेहतर होने की संभावना है।
नेशनल मेडिकल कमीशन ने मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों की मान्यता दी है। नीट काउंसलिंग के माध्यम से मेडिकल कॉलेज को 86 छात्र-छात्राओं की सूची मिली थी, जिसमें सात छात्र-छात्राओं ने प्रवेश नहीं लिया है। दूसरे चरण की प्रवेश प्रक्रिया में रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा, जबकि 14 फरवरी से कक्षाएं शुरू करने की तैयारी है।
प्राचार्य डॉ. सलिल श्रीवास्तव ने कहा कि मेडिकल कॉलेज में 14 फरवरी से कक्षाएं शुरू होंगी। प्रथम चरण में एमबीबीएस की 100 सीटों पर प्रवेश की अनुमति मिली है, जिसमें 79 छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया गया है।
विज्ञापन
हास्टल और मेस की सुविधा
मेडिकल कॉलेज में प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं को 13 फरवरी तक उपस्थित होना है। प्रशासनिक भवन में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं संचालित की जाएंगी। प्रवेश से पहले छात्रों और छात्राओं के हॉस्टल की सुविधा है। समिति के पदाधिकारियों ने हॉस्टल में सुविधाओं को देखा है। छात्र-छात्राओं के लिए मेस की सुविधा भी होगी। विभिन्न जिले से मेडिकल छात्र-छात्राओं ने भी यहां की सुविधाओं को गौर से देखा है। एनएमसी ने फैकल्टी और क्लिनिकल सुविधाओं की परख करने के बाद मान्यता प्रदान की है। एमबीबीएस में प्रवेश के लिए पहले डॉक्टरों की 11 समितियां बनाई गई हैं।