फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Clashes with the team that arrived to remove the capture, the workers fled

कब्जा हटवाने पहुंची टीम से झड़प, भागे कर्मी

Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Clashes with the team that arrived to remove the capture, the workers fled
कब्जा हटवाने पहुंची टीम से झड़प, भागे कर्मी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। तहसील क्षेत्र के बैदौली गांव में खलिहान का सीमांकन करने पहुंचे राजस्व दल से कब्जा करने वालों की झड़प हो गई। लोग मारपीट पर आमादा हो गए। राजस्व टीम वहां से भागकर शोहरतगढ़ थाने पहुंची और तहरीर देकर करवाई की मांग की। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के बैदौली गांव में खलिहान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है। ग्रामीणों ने कब्जे को हटवाने के लिए तहसीलदार को प्रार्थना पत्र दिया था। उस पर तहसीलदार ने राजस्व निरीक्षक व लेखपाल को स्थलीय निरीक्षण करने व अभिलेख की जांच करते हुए सीमांकन करने तथा कब्जे से जमीन खाली करने के लिए टीम गठित की। टीम जब गांव में पहुंची तो कब्जा करने वाले उनसे विवाद करने लगे। आरोप है कि उन्होंने टीम से अभद्रता की। मारपीट करने के लिए आमादा हो गए। राजस्व निरीक्षक शारदा प्रसाद व परवींद्र कुमार यादव सहित दल में शामिल लोग वहां से किसी तरह भागकर शोहरतगढ़ थाने में पहुंचे और तहरीर दी।
विज्ञापन

टीम ने आरोप लगाया है कि गांव के धीरेंद्र व दीपेंद्र की ओर से सीमांकन के दौरान अभद्र व्यवहार किया गया। अभिलेखों को क्षति पहुंचाने की कोशिश की गई। वहीं, लेखपाल संगठन के तहसील अध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि जान बचाने के लिए दल को वहां से भागना पड़ा। पुलिस इन कब्जाधारकों के विरुद्ध करवाई करे। अगर कार्रवाई न हुई तो लेखपाल संगठन आंदोलन करेगा। इस संबंध में थानाध्यक्ष जय प्रकाश दुबे ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आगे की करवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed