फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   chori on shop

दुकान का शटर तोड़कर नकदी व कपड़ों की चोरी

Wed, 15 Jun 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
chori on shop
दुकान का शटर तोड़कर नकदी व कपड़ों की चोरी
विज्ञापन

- भवानीगंज थाना क्षेत्र के खुनखुन चौराहे की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के खुनखुन चौराहा पर स्थित एक रेडीमेड कपड़े की दुकान के शटर का ताला तोड़कर सोमवार की रात चोरों ने नकदी सहित कपड़ों को चुरा ले गए। पीड़ित ने भवानीगंज थाने पर तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के ग्राम लटिया निवासी मेराज सैय्यद के मुताबिक उसकी खुनखुन चौराहे पर रेडिमेड कपड़ों की दुकान है। प्रतिदिन की भांति शाम के समय दुकान बंद कर चला गया। सुबह जब दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो शटर का ताला टूटा था और कुछ भाग खुला था। अंदर प्रवेश किया तो चंद कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं था। गल्ला में रखा चार हजार रुपये भी गायब था, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का निरीक्षण किया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी का पर्दाफाश किए जाने की मांग की है। इस संबंध में भवानीगंज थानाध्यक्ष महेश सिंह ने बताया कि इस संबंध में मुझे कोई जानकारी नहीं दी गई है और न ही कोई तहरीर मिली है। तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed