फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Chinese goods burnt

चाइनीज सामानों को जलाया

Wed, 11 Oct 2017 11:05 PM IST
Siddharth Nagar
Siddharth Nagar Updated Wed, 11 Oct 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
Chinese goods burnt
मन्नीजोत चौराहे पर चीन निर्मित वस्तुओं को जलाया गया। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज(सिद्धार्थनगर)। स्वदेशी अपनाओ की मुहिम के क्रम में बुधवार को मन्नीजोत चौराहे पर जन कल्याण समिति के सदस्यों ने चाइनीज सामानों को जलाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान लोगों ने चीन निर्मित वस्तुओं का प्रयोग न करने की अपील की गई। जन कल्याण समिति के प्रबंधक सच्चिदानंद मिश्रा की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने चाइनीज मोबाइल चार्जर, ईयर फोन, झालर आदि इकट्ठा कर उसे आग के हवाले कर दिया। इस अवसर प्रबंधक ने कहा कि हम लोग जो चाइनीज सामान खरीदते हैं, उससे होने वाली कमाई से चीन हमारे देश के दुश्मनों की मदद करता है। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि देश की रक्षा और सुरक्षा को देखते हुए चाइनीज सामानों का पुरजोर बहिष्कार करें। इस दौरान स्वदेशी अपनाओ देश बचाओ का नारा भी लगाया। इस अवसर पर अमित शुक्ला, लवकुश हिन्दुस्तानी, राजकुमार यादव, मुकेश गौतम, प्रेमशंकर पाठक, शिवकुमार, कुलदीप ओझा, अनिल सोनी, आजाद वरुण, मनोज गर्ग, मुकेश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed