{"_id":"68223973d8a174fa01094ec6","slug":"children-will-also-be-invested-online-attendance-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-137386-2025-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बच्चों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बच्चों को भी लगानी होगी ऑनलाइन हाजिरी
Mon, 12 May 2025 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 12 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने अब विद्यार्थियों की भी ऑनलाइन हाजिरी की तैयारी शुरू कर दी है। प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट परिषद को भेजी जाएगी। इसके लिए बोर्ड नया साॅफ्टवेयर तैयार कर रहा है। ऑनलाइन हाजिरी लगाने के बाद अब घर बैठे परीक्षा पास करना मुश्किल होगा। दूसरी ओर बिना मान्यता के हाईस्कूल व इंटर की कक्षाओं को संचालित करने वाले विद्यालयों की मुश्किल भी बढ़ जाएगी।
शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए सरकार नित नए नियम बना रही है। इससे शिक्षा व्यवस्था बेहतर हो सके। इसमें अक्सर शिकायत रहती है कि प्रवेश लेने के बाद विद्यार्थी स्कूल नहीं आते सिर्फ परीक्षा देने ही आते हैं। इसके अलावा गलत तरीके से बच्चों की हाजिरी लगा दी जाती है। इसी पर रोक लगाने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद अब ऑनलाइन हाजिरी लेने की तैयारी में लग गया है। जिले में 25 राजकीय, 48 एडेड व 128 वित्त विहीन इंटर कॉलेज संचालित हैं। इसमें हजारों बच्चे कक्षा नौ से 12 तक अध्ययनरत हैं।
इसके अलावा जिले में कई ऐसे भी विद्यालय संचालित हैं जो कक्षा आठ तक की मान्यता लेकर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की कक्षाएं संचालित कर रहे हैं। दूर किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में अपने यहां पढ़ रहे बच्चों का कक्षा नौ व कक्षा 11 में रजिस्ट्रेशन करवा देते हैं।इसी पर रोक लगाने के लिए बोर्ड नया साॅफ्टवेयर तैयार करा रहा है। इससे विद्यार्थियों की ऑनलाइन हाजिरी की सूचना हर दिन में 11 बजे संबंधित विद्यालय को यूपी बोर्ड मुख्यालय भेजनी होगी। इससे यह पता चल जाएगा कि किस विद्यालय में कितने शिक्षक और छात्र-छात्राएं अनुपस्थित हैं। उपस्थित या सूचना भेजने की जिम्मेदारी प्रधानाचार्य की होगी।
विज्ञापन
इस संबंध में डीआईओएस प्रकाश सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करवाया जाएगा।