{"_id":"653bf89743be7722dc094014","slug":"chaupal-in-bijaura-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-7257-2023-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ''पात्रों को ही मिले सरकारी योजनाओं का लाभ''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ''पात्रों को ही मिले सरकारी योजनाओं का लाभ''
Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 27 Oct 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा में लगी चौपाल
फोटो- है
-- -
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। सरकार की ओर से चलाई जा रहीं योजनाओं का लाभ पात्र को ही मिलना चाहिए। योजनाओं के लिए आवेदन करने वाले लोगों की पूरी तरह जांच के बाद ही पात्र पाए जाने पर ही लाभ दिया जाए। ये बातें भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बिजौरा में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपाल में बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने कहीं।
उन्होंने सबसे पहले उपस्थित ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद लोगों की समस्याएं सुनीं। गांव के शिवकरन ने दो साल से वृद्धा पेंशन बंद होने की शिकायत की। सचिव देवेंद्र मणि त्रिपाठी से जांच कर समस्या का समाधान के निर्देश दिए। वहीं, ओम प्रकाश ने गांव में जल निकासी के लिए नाली निर्माण कराए जाने की मांग व किसान सम्मान निधि नहीं मिलने की शिकायत की। इसपर ग्राम प्रधान जगराम व सचिव को स्थलीय निरीक्षण कर जल निकासी के लिए नाली निर्माण की प्रक्रिया आरंभ करने के निर्देश दिए।
वहीं, पीएम किसान सम्मान निधि के लिए कृषि विभाग का कोई जिम्मेदार नहीं होने से उसका निस्तारण नहीं हो सका। गोशाला में पशुओं की देखरेख करने वाले गो सेवक गांगाराम, रामचंद्र व मोल्हू ने पिछले दो माह से पारिश्रमिक नहीं मिलने की शिकायत की। इसपर बीडीओ आलोक दत्त उपाध्याय ने मौजूद सचिव देवेंद्र मणि त्रिपाठी व ग्राम प्रधान को निर्देशित करते हुए गो सेवकों का मानदेय जल्द भुगतान करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
चौपाल में पूर्ति निरीक्षक दीपचंद्र, जेई लघु सिंचाई विनोद त्रिपाठी, बोरिंग टेक्नीशियन रविशंकर पांडेय आदि मौजूद रहे।