{"_id":"56eaeb414f1c1ba7258b4632","slug":"chariot-pulled-awareness-of-clean-water-sources","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलस्रोतों की सफाई को जागरूकता रथ निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जलस्रोतों की सफाई को जागरूकता रथ निकाला
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Mar 2016 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में स्थित विभिन्न जलस्रोतों की सफाई अभियान को मूर्त रूप देने के लिए गुरुवार को सागर जागरूकता रथ निकाला गया। कपिलवस्तु वेलफेयर सोसाइटी व नवोन्मेष सामाजिक, साहित्यिक, सांस्कृतिक संस्थान के संयुक्त बैनर तले निकले जागरूकता रथ को सिद्धार्थ तिराहे से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह रथ गांव-गांव जाकर सागर व अन्य जलस्रोतों की स्वच्छता के लिए लोगों को जागरूक करेगा।
जिले में मौजूद कई सागरों में सिल्ट की सफाई न होने से किसानों की सिंचाई सुचारू रूप से नहीं हो पा रही हैं। किसानों की समस्याओं को देखते हुए जिले की संस्था कपिलवस्तु व नवोन्मेष सामाजिक, साहित्यिक संस्था सागरों की सफाई के साथ-साथ रख-रखाव के लिए लोगों को प्रेरित करेगी।
यह अभियान 19 मार्च तक चलेगा। नवोन्मेष सामाजिक, साहित्यिक संस्थान के सचिव धीरज गुप्ता ने बताया कि संस्था के लोग नुक्कड़ नाटक के माध्यम से सागर सफाई व रख-रखाव के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे।
विज्ञापन
क्षेत्र के किसानों के साथ संस्था मिलकर सागरों की सफई करेगी। कपिलवस्तु वेलफेयर सोसायटी के सचिव सर्वेश जायसवाल ने बताया कि संस्था के साथ इस अभियान में क्षेत्र के किसानों की भूमिका भी अहम रहेगी।