फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Changur Baba formed a network by setting up shops in the markets of the town

Siddharthnagar News: कस्बे के बाजारों में दुकान लगाकर छांगुर बाबा ने तैयार किया नेटवर्क

Sat, 12 Jul 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
Changur Baba formed a network by setting up shops in the markets of the town
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। धर्मांतरण कराने का नेटवर्क संचालित करने और देशविरोधी गतिविधियों के साथ ही विदेशी फंडिंग के मामले में बलरामपुर के उतरौला निवासी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर बाबा की गिरफ्तारी के बाद उससे जुड़े नए-नए मामले सामने आ रहे हैं। बलरामपुर से सटे पड़ोसी जिलों के सीमावर्ती कस्बों के साप्ताहिक बाजार में दुकान लगाकर अंगूठी और नग बेचने की आड़ में नेटवर्क खड़ा करने के भी इनपुट भी जांच एजेंसियों को मिले हैं। इन्हीं बाजारों में उसके गिरोह से जुड़े लोग मिलते-जुलते थे साथ ही दुकान पर आने वाली महिलाओं को वह बरगलाता था।
एजेंसियां इन इनपुट पर भी काम कर रहीं हैं। बताया जा रहा है कि छांगुर बाबा दिखाने के लिए नग और अंगूठी बेचता था। असल में उसके लोग साप्ताहिक बाजार में उससे संपर्क करते थे। इन्हीं गुर्गों के जरिये नेटवर्क को मजबूत करने का काम होता था। जांच एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं। इसके बाद बलरामपुर से सटे कस्बों के साप्ताहिक बाजार के बारे में जानकारी ले रही है, ताकि छांगुर से जुड़े लोगों के बारे में जानकारी मिल सके और उसके काले कारनामे के दायरे में कितने और कौन लोग शामिल हैं इसका खुलासा हो सके। ताकि उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक छांगुर बाबा के साथ काम करने वालों से सुरक्षा एजेंसियों को जानकारी मिली है कि बाजार में छांगुर के गुर्गे महिलाओं से उसका संपर्क करवाते थे। बाजार के बाद एक स्थान तय होता था, जहां छांगुर बैठक करता था। किसी को धर्म की बात बताकर तो किसी को हिंदू धर्म की बंदिशों और इसे गलत बताते हुए धर्मांतरण के लिए उकसाता था। कुछ महिलाएं उसकी बातों में आकर उसके बताए रास्ते पर चल पड़ती थीं, तो कुछ रुपये के लालच में आ जातीं थीं। उसके टारगेट पर गरीबी से परेशान और बीमारी से तंग लोग रहते थे। जो जरूरतें पूरी करने के लिए विवश हो जाते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन सबके पीछे कहीं न कहीं एक मुखिया जरूर होता था। इनमें सामाजिक रूप से प्रभावशाली व्यक्ति भी थे जिनके संपर्क में हर तबके के लोग हों। इनमें अपने समाज की अगुवाई करने वाले लोग भी शामिल होते थे। छांगुर इसके लिए उन्हें मोटी रकम देता था, जो हैंडलर के रूप में काम थे। जांच एजेंसियां इसकी सच्चाई और छांगुर से जुड़े संदिग्धों की कुंडली खंगाल रहीं है। बढ़नी से डुमरियागंंज, इटवा और कठेला तक में कई बाजार और मेले समय- समय पर लगते हैं। साथ ही यह इलाका बलरामपुर जनपद से लगता भी है। इन बाजारों में छांगुर का आना-जाना था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed