फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Cement poles washed away in river increased risk of flood

Siddharthnagar News: नदी में बह गए सीमेंट के पोल, बाढ़ का खतरा बढ़ा

Thu, 01 Sep 2022 11:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Thu, 01 Sep 2022 11:30 AM IST
सार

सिंचाई विभाग के एई सादिक अली ने बताया कि नदी के तेज बहाव में सीमेंट के पोल बह गए हैं। वे स्वयं बुधवार की सुबह मौके पर गए थे, उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। अब जो उनका निर्देश होगा, वह किया जाएगा।

विज्ञापन
Cement poles washed away in river increased risk of flood
बढ़नी के खैरी शीतल प्रसाद के टीकर-करौता टोला में कटान करती घोरही नदी। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

विस्तार

बढ़नी ब्लॉक के खैरी शीतल प्रसाद और टीकर करौता टोलों के बीच घोरही नदी की कटान को रोकने के लिए सिंचाई विभाग का अस्थाई उपाय फिर विफल हो गया। नदी के बहाव की धारा मोडने के लिए लगाए गए सीमेंट के पोल नदी की तेज धारा में बह गए और नदी पुन: तेजी से कटान कर रही है। ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अस्थाई उपाय को नाकाफी बताया व शासन से स्थाई उपाय की मांग की है।

विज्ञापन


शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र की खैरी शीतल प्रसाद ग्राम पंचायत के टीकर करौता टोले के बीच बह रही घोरही नदी का जलस्तर पुन: बढ़ने के बाद नदी तेजी से कटान कर रही है। नदी के तेज बहाव ने सिंचाई विभाग की ओर से 150 मीटर में लगाए गए लगभग 140 सीमेंट के पोल बह गए। पोल को सिंचाई विभाग ने नदी की धारा को मोड़ने के लिए लगाया था।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, सिंचाई विभाग नदी के कटान को रोकने के लिए अपने स्तर से काफी प्रयास कर रहा है। लेकिन, सिंचाई विभाग की ओर से किए जा रहे अस्थाई उपाय विफल साबित हो रहे हैं। इसके पहले विभाग ने उसी जगह पर 300 मीटर की लंबाई में लगभग 23 लाख रुपये की लागत से बोरियों में बालू भरकर कटान रोकने का प्रयास किया था, लेकिन अगले ही दिन नदी के तेज बहाव से बोरियां बह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग पर आरोप लगाया है कि जब बोरियां बह गई थीं, तब विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों पर बोरियों को रोकने के लिए लगाए गए बांस को उखाड़ने का आरोप लगाया था। अब जब सीमेंट के पतले पोल बह गए तो विभाग किस पर आरोप लगाएगा।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग सीमेंट के पतले पोलों को नदी में गाड़ कर नदी के बहाव की दिशा को बदलने का प्रयास कर रही है, जिसे तभी ग्रामीणों ने नाकाफी बताया था। ग्रामीण विनोद, पुजारी, जगराम, राम हरीश, राकेश यादव, राम सिंह, विजय सिंह आदि ने प्रशासन से मांग की कि नदी की कटान से बचाने के लिए स्थाई उपाय किए जाएं।


इस संबंध में सिंचाई विभाग के एई सादिक अली ने बताया कि नदी के तेज बहाव में सीमेंट के पोल बह गए हैं। वे स्वयं बुधवार की सुबह मौके पर गए थे, उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है। अब जो उनका निर्देश होगा, वह किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed