फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Celebrated the festival and sweated for a seat in the bus and train.

Siddharthnagar News: त्योहार मनाकर चले, बस और ट्रेन में सीट के लिए बहाया पसीना

Wed, 27 Mar 2024 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Celebrated the festival and sweated for a seat in the bus and train.
-त्योहार मनाने के बाद महानगरों के लिए लौटे लोग तो ट्रेन और बस में बढ़ गई भीड़
विज्ञापन

- रोडवेज की अधिकांश बसों को लखनऊ और दिल्ली रूट पर भेजा

- नौगढ़ रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए डेमो और लखनऊ जाने के लिए गोमती एक्सप्रेस में रही भीड़, सीट के लिए परेशान हुए यात्री

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। होली का त्योहार मनाकर महानगरों में काम पर लौटने वालों की रोडवेज और रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ गई है। बुधवार को सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रही है। रोडवेज की बसों में भीड़ देखी गई। लोगों को बस में चढ़ने और सीट के लिए पसीना बहाना पड़ा। वहीं, रेलवे स्टेशन पर सीट के लिए यात्रियों को कुछ अधिक कठिनाई हुई।
सुबह 11 बजे गोरखपुर जाने वाली डेमो और दोपहर में लखनऊ जाने वाले गोमती एक्सप्रेस में सीट के लिए यात्रियों को जद्दोजहद करनी पड़ी। इन ट्रेनों में इसलिए भीड़ थी कि लखनऊ और गोरखपुर से अधिक लोगों की अन्य ट्रेनों में बुकिंग थी। कुल मिलाकर त्योहार का यात्रा लोगों के लिए मुसीबत भरा रहा। ऐसा यात्रा करने वालों ने बातचीत में बताया।
विज्ञापन


जिले में उद्योग का कोई बड़ा साधन न होने के कारण बड़ी संख्या में लोग महानगरों में जाते हैं। वर्ष भर लोग मुंबई, दिल्ली, गुजरात सहित अन्य शहरों में रहते हैं। होली और दीपावली की छुट्टी में अकसर लोग अपने मूल निवास आते हैं। जैसा होली में देखा गया। होली में 22 मार्च से ही लोगों का आना शुरू हो गया। बस और ट्रेन से लोग घर आए। होली सोमवार और मंगलवार को मनाई। इसके बाद महानगरों को लौटने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को सिद्धार्थनगर रोडवेज बस अड्डा पर यात्रियों की स्थिति देखने के लिए पहुंचे तो अन्य दिनों की तुलना में अधिक यात्री थे। किसी की लखनऊ से ट्रेन थी, तो किसी की गोरखपुर और कोई छात्र था, जिनकी छुट्टी पूरी हो चुकी थी और जाना जरूरी था। बर्डपुर निवासी राकेश ने बताया कि वह दिल्ली में पेंटिंग का कार्य करते हैं। किसी तरह से छुट्टी मिली थी। गोरखपुर से गोरखधाम ट्रेन में उनका टिकट है। इसलिए बस से जा रहे हैं, लेकिन बस में भीड़ है। जिस ई- रिक्शा से आए, उसमें भी जरूरत से अधिक सवारी थी। इसी प्रकार दिल्ली जाने वाले राकेश ने कहा कि ट्रेन का टिकट नहीं मिला। इसलिए बस से जा रहे हैं। सीट तो मिल गई है। रोडवेज में कुल 43 बस हैं, जो विभिन्न रूट पर चलती हैं।
रोडवेज से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे तक लखनऊ के लिए सात और गोरखपुर के लिए सात बस भेजी जा चुकी थी, जबकि दिल्ली की एक बस निकल गई थी, और दूसरी खड़ी थी। लखनऊ और गोरखपुर से लोग ट्रेन पकड़ लेते हैं। इसलिए यहां से इन दोनों रूट पर अधिक सवारी निकल रही थी। शाम तक इन रूटों पर और बसें जाने का अनुमान है। वहीं, सुबह लगभग साढ़े 11 बजे सिद्धार्थनगर रेलवे स्टेशन पर गोरखपुर जाने के लिए डेमो ट्रेन पहुंची थी। यात्रियों में जबरदस्त भीड़ थी। ट्रेन में चढ़ने और सीट के लिए लोगों को परेशान होना पड़ा। अधिकांश यात्री खड़े होकर निकलते हुए दिखे। इसमें वही यात्री थे, जिन्हें गोरखपुर से ट्रेन और बस से अन्य स्थानों पर जाना था।
इसी प्रकार दोपहर में पहुंची गोमती एक्सप्रेस में चढ़ने वाले यात्रियों की भीड़ थी। भीड़ से चहल-पहल दिखने वाले स्टेशन से ट्रेन गुजरते ही सन्नाटा छा गया। लखनऊ के बाद दिल्ली जाने वाले अभिषेक पांडेय ने कहा कि आनन-फानन में छुट्टी मिली और किसी तरह से ट्रेन बदलते हुए घर पहुंचा था। टिकट न मिलने के कारण फिर वही हाल हुआ। अब लखनऊ तक जाएंगे फिर वहां से दिल्ली के लिए ट्रेन पकड़ेंगे। यात्रा बहुत ही कष्टदायी रही। त्योहार पर ट्रेन और बसों में भीड़ बढ़ने के बाद लोगों को इस प्रकार से परेशान होना पड़ा।

---

लखनऊ में रहकर पढ़ाई करता हूं। होली की छुट्टी में घर आए थे। त्योहार खत्म हो गया। अब जाना था। सुबह वाली ट्रेन नहीं मिली। इसलिए बस से लखनऊ जा रहे हैं। हालांकि बस में यात्रा करने में दिक्कत होती है।

-मनीष कुमार, छात्र

---

दिल्ली में नौकरी करता हूं। होली में अचानक छुट्टी मिल गई। इसलिए टिकट की बुकिंग भी नहीं हो सकी। आने में भी दिक्कत हुई और जाने में भी। बस से लखनऊ तक जाएंगे। इसके बाद ट्रेन लखनऊ से ट्रेन से जाएंगे।


-आकाश, निवासी वन विभाग काॅलोनी

---

बोले जिम्मेदार

डिपो पर बसों की कमी नहीं है। जिस रूट पर अधिक सवारी निकल रही है। वहां बसों को भेजा जा रहा है। यात्रियों की किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसे ध्यान में रखते हुए बसों की संख्या बढ़ा दी गई है।

-पवन गंगवार, एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed