फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case will be registered against 41 personnel absent in training

प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 कर्मियों पर दर्ज होगा केस

Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Feb 2022 10:44 PM IST
विज्ञापन
Case will be registered against 41 personnel absent in training
प्रशिक्षण में अनुपस्थित 41 कर्मियों पर दर्ज होगा केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव कराने के लिए मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहे 41 कर्मियों के विरुद्ध केस दर्ज कराया जाएगा। डीएम दीपक मीणा ने प्रशिक्षण स्थल सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल करौंदा मसिना का निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों को प्रशिक्षण के बाद मतदान करने के भी निर्देश दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम दो पालियों में चल रहा। प्रथम पाली में 1104 कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना था, जिसमें 21 कर्मचारी अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली के प्रशिक्षण के दौरान 1104 कर्मचारियों में से 20 कर्मचारी अनुपस्थित थे। प्रशिक्षण प्रभारी पीडी ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों के विरुद्ध केस दर्ज करने तथा उनका एक दिन का वेतन रोकने समेत विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी। मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शोहरतगढ़ की प्रेक्षक अनुप्रेरणा सिंह, कपिलवस्तु के कमलकांत सरोच के साथ डीएम दीपक मीणा ने निरीक्षण किया।
विज्ञापन

जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद जिन कर्मचारियों का गृह जनपद सिद्धार्थनगर है, वे बैलेट के माध्यम से वोट डालेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे अच्छी तरह से प्रशिक्षण प्राप्त कर लें, जिससे मतदान के समय किसी भी प्रकार की समस्या न हो। इस दौरान जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला कृषि अधिकारी सीपी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed