फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against unknown person in case of damaged statue

Siddharthnagar News: प्रतिमा क्षतिग्रस्त के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Case registered against unknown person in case of damaged statue
त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में स्थित बुद्ध प्रतिमा को अराजक तत्वों ने किया था खंडित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव में स्थापित भगवान बुद्ध की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने के मामले में त्रिलोकपुर पुलिस सोमवार शाम अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुट गई है। गांव में शाति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दूसरे दिन मंगलवार को घटनास्थल पर पुलिस तैनात दिखी।


क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी राजकुमार के घर के सामने स्थित भगवान बुद्ध की प्रतिमा रविवार रात करीब 12 से एक बजे के बीच कुछ अराजकतत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर कीचड़ व गोबर फेंक दिया था। सुबह राजकुमार के घर वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना देने के साथ ही तहरीर देकर इस तरह का कृत करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। मौके पर पंहुची त्रिलोकपुर पुलिस ने भगवान बुद्ध के प्रतिमा को साफ करा कर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस तैनात कर दिया था। सोमवार को देर शाम त्रिलोकपुर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है।मंगलवार को गांव में स्थिती सामान्य है। हतियतन पुलिस की तैनाती की गई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष त्रिलोकपुर चंदन कुमार ने बताया कि भगवान बुद्ध के प्रतिमा छतिग्रस्त करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed