फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against two named and 10 unknown people on the complaint of forest guard

Siddharthnagar News: वन रक्षक के तहरीर पर दो नामजद सहित 10 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Feb 2025 10:49 PM IST
विज्ञापन
Case registered against two named and 10 unknown people on the complaint of forest guard
-डुमरियागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास सरकारी पेड़ों के काटने की सूचना पर पहुंचे थे रेंजर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भनवापुर। वन क्षेत्राधिकारी ने अपने साथ लकड़ी माफिया के द्वारा हाथापाई व गाली-गलौज के साथ लकड़ी उठाने में बाधा के मामले में सोमवार को पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सोमवार को देर शाम वन रक्षक धर्मराज दूबे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने दो नामजद सहित दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

वन रक्षक ने तहरीर में बताया कि शनिवार की सुबह चार बजे वन क्षेत्राधिकारी अजय शंकर शुक्ल थाना क्षेत्र के शाहपुर सिंगारजोत मार्ग पर हिजुरा गांव के पास सड़क के किनारे लगे यूक्लेप्टिस सरकारी पेड़ों को माफिया द्वारा काटने की सूचना पर पहुंचे थे। पहले तो लकड़ी माफिया लकड़ी छोड़ फरार हो गए। कुछ देर बाद आठ से दस लोग पहुंचे और लकड़ी न ले जाने की धमकी देने के साथ ही वन क्षेत्राधिकारी के साथ हाथापाई करते हुए गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी देने लगे।
विज्ञापन

खुद को असुरक्षित स्थित में देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस टीम के पहुंचने से पहले ही दबंग भाग निकले। वन रक्षक ने सोमवार को डुमरियागंज पुलिस को दी तहरीर में त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी मूसे पुत्र बलराम व डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मंगराव गांव निवासी सुबराती पुत्र इकबाल के साथ 10 अज्ञात के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर तिवारी ने बताया कि दो नामजद के साथ ही दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed