फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case registered against 30 unidentified persons including four named in road blockage case

Siddharthnagar News: सड़क जाम करने के मामले में चार नामजद सहित 30 अज्ञात पर केस दर्ज

Mon, 07 Jul 2025 11:22 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 07 Jul 2025 11:22 PM IST
विज्ञापन
Case registered against 30 unidentified persons including four named in road blockage case
- किशोर के हत्या के विरोध में बांसी-डुमरियागंज पर थाने के सामने लगाया था जाम
विज्ञापन

पथरा। क्षेत्र में रविवार को युवक की हत्या के विरोध में परिजनों की ओर से सड़क जाम करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद सहित 30 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। नामजद लोगों में मृतक के गांव के राम सजन शर्मा, गुड्डू, सुरेश और डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम बघवा बारी निवासी रामफेर शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार, रविवार को गोल्हौरा थाना क्षेत्र के खखरा खखरी निवासी सनी चौहान की पाइप पर बाइक चढ़ाने के विवाद में हत्या कर दी गई थी। इससे नाराज मृतक के परिजनों ने बाद में थाने पहुंचकर बांसी-डुमरियागंज मार्ग को घंटों तक जाम कर दिया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस के विरुद्ध नारेबाजी भी की थी। आरोप था कि बगैर परिजनों के पहुंचे पुलिस ने शव पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

---
आरोपी गए जेल
सोमवार को सनी चौहान के हत्या के आरोपी अभिषेक तिवारी व आशुतोष तिवारी को पुलिस ने जेल भेज दिया। जबकि, एक अन्य आरोपित महेंद्र मणि अब भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। पुलिस ने इन्हीं तीनों को आरोपी बनाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक भाग्यवती पांडेय ने बताया कि दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। जबकि, तीसरे की तलाश जारी है। चक्का जाम कर माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के विरुद्ध भी केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed