फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Case for molesting two girls

दो बालिकाओं से छेड़खानी के आरोप में केस

Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Case for molesting two girls
दो बालिकाओं से छेड़खानी के आरोप में केस
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में पांच और नौ वर्षीय बालिकाओं से छेड़खानी का मामला सामने आया है। आरोपी की उम्र से 40 वर्ष से अधिक है। घटना शुक्रवार देर शाम की है। सदर पुलिस ने पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है।
क्षेत्र के एक मोहल्ले में शुक्रवार को दोनों बालिकाएं घर से निकली थीं। आरोप है कि सिलाई का कार्य करने वाला एक व्यक्ति दोनों से छेड़खानी करने लगा। बच्चियों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उसके बाद आरोपित की पिटाई करने के साथ ही उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। शनिवार शाम पांच बजे मोहल्ले के लोग थाने पर पहुंच गए और मामले की जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन

पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपित पर छेड़खानी, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य आरोपों में केस दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपित अब्दुल मबूद पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed