{"_id":"67e04b03ca550c7a48027e24","slug":"case-filed-against-six-in-assault-case-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-134554-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में छह पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मारपीट के मामले में छह पर केस दर्ज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुकरौली में 20 मार्च को हुई मारपीट में एक पक्ष की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ मारपीट सहित एससी-एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज हुआ था।
वहीं, शनिवार की देर शाम उसका पुलिस ने दूसरे पक्ष महुलानी के ग्राम प्रधान रामस्वरूप पांडेय की तहरीर के आधार पर पवन रस्तोगी, अजय कुमार, बाबूलाल, संतराम और अन्य अज्ञात के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।
रामस्वरूप पांडेय ने आरोप लगाया कि वह अपने विद्यालय में नए सत्र के नामांकन के लिए प्रचार-प्रसार के लिए मरवटिया माफी गांव के सुकरौली गए थे। इसी बीच मरवटिया के ग्राम प्रधान समेत पवन, अजय, बाबूलाल, संतराम व अन्य अज्ञात लोग लाठी, डंडे अन्य धारदार हथियार से लैस होकर वहां आ गए, बहस करके मारपीट करने लगे। अचानक हुए इस हमले में आदर्श पांडेय, आकाश पांडेय, अनुराग और शिखर को गंभीर चोट आई है। इनका इलाज बीआरडी मेडिकल काॅलेज गोरखपुर में चल रहा है।
विज्ञापन
इस संबंध में एसओ रवींद्र कुमार सिंह ने बताया कि दो पक्षों में मारपीट के इस मामले में एक पक्ष की तहरीर के मुताबिक पहले केस दर्ज कर लिया गया था, दूसरे पक्ष के रामस्वरूप पांडेय ने बाद में तहरीर दी है मुकदमा दर्ज कर लिया गया है जांचकर उचित कार्रवाई की जाएगी।