फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   case against hospital

Siddharthnagar News: आर्यन नर्सिंग होम के प्रबंधक पर धोखाधड़ी का केस दर्ज

Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 22 Oct 2023 01:08 AM IST
विज्ञापन
case against hospital
फोटो- है
विज्ञापन

सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर लोटन पुलिस ने दर्ज किया केस
- अस्पताल में हुआ था महिला का ऑपरेशन, इसके बाद हुई थी मौत


संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोटन कस्बे के सोहांस रोड पर संचालित होने वाले आर्यन नर्सिंग होम के संचालक पर लोटन पुलिस ने धोखाधड़ी और मेडिकल एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। गर्भवती की मौत के बाद अवैध संचालन का मामला तूल पकड़ा और जांच में अस्पताल बिना पंजीकरण के मिला। इसके बाद सीएचसी अधीक्षक की तहरीर पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है।

बीते 17 अक्तूबर को लोटन कस्बे के सोहांस रोड पर स्थित आर्यन नर्सिंग होम में एक प्रसूता की ऑपरेशन करने के बाद मृत्यु हो गई थी। परिजनों ने हंगामा किया और मौके पर पुलिस भी पहुंची लेकिन तहरीर नहीं पड़ी। निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत की खबर स्वास्थ्य विभाग ने दस्तावेज खंगाला तो अस्पताल का पंजीयन नहीं था और उसके पंजीयन का आवेदन भी जमा नहीं है।
विज्ञापन

डिप्टी सीएमओ एवं नोडल अफसर प्राइवेट हॉस्पिटल डॉ. संजय गुप्ता ने अस्पताल पर नोटिस चस्पा किया और अस्पताल को सील कर दिया था। इस मामले में सीएमओ के निर्देश पर सीएचसी अधीक्षक संतोष कुमार गुप्ता ने पुलिस को तहरीर पर केस दर्ज हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता नहीं किस डॉक्टर ने किया था ऑपरेशन
तहरीर के अनुसार लोटन कस्बे में घटित घटना में एक प्रसूता की मौत हो गई थी। इस प्रकरण में नोडल अधिकारी नैदानिक स्थापना व उनके द्वारा आर्यन नर्सिंग होम का निरीक्षण किया गया, जो पंजीकृत नहीं पाया गया है। हंगामा हुआ तो प्रबंधक बंद कर मौके से फरार हो गया है। पंजीयन नहीं होने के कारण स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी पता नहीं कर पा रहे हैं कि किस डॉक्टर ने ऑपरेशन किया था, जिसने ऑपरेशन किया था, वह डिग्री धारक डॉक्टर है या नहीं।
पुलिस की विवेचना में प्रबंधक पकड़ा जाएगा तो डॉक्टर के बारे में पता चलेगा। इस संबंध में एसओ यशवंत सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा पंजीकृत हो गया है। जांच करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।


वीडियो वायरल होने से हुई थी किरकिरी
बांसी में अवैध संचालन के कारण बंद निजी अस्पताल के पंजीयन के मामले में लेन-देन की बात की वीडियो वायरल होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग की किरकिरी हुई थी। तत्कालीन सीएमओ डॉ. बीके अग्रवाल, डिप्टी सीएमओ एमएम त्रिपाठी एवं डॉ. बीएन चतुर्वेदी और निजी अस्पताल के संचालक के बीच बातचीत की वीडियो ऑॅडियो वायरल होने के बाद बड़ा खेल सामने आया था।
इस मामले में दोनों डिप्टी सीएमओ और अस्पताल संचालक के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत केस दर्ज किया गया था, जबकि इसी मामले के बाद सीएमओ हटाए गए।


लोटन के आर्यन नर्सिंग होम के अवैध रूप से संचालन के मामले में किसी ने शिकायत नहीं की थी। अस्पताल चर्चा में आया तो पता चला कि बिना पंजीयन के संचालित अस्पताल में ऑपरेशन हो रहा था। इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया गया है। अन्य अस्पतालों एवं जांच सेंटरों की जांच की जा रही है।
-डॉ. नरेंद्र कुमार वाजपेयी, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed